छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राज्योत्सव के दौरान पंडवानी गायिका और आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुणा साहू मंच पर भावुक होकर रो पड़ीं। वे यहां तीन दिवसीय राज्योत्सव के दूसरे दिन पंडवानी का प्रदर्शन कर रही थीं, जब उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
.
बता दें कि तरुणा साहू पद्मश्री तीजन बाई की शिष्या है। अपनी प्रस्तुति के दौरान तरुणा ने द्रौपदी चीर हरण की गाथा सुनाई। इस मार्मिक प्रसंग को सुनाते हुए वे स्वयं भावुक हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तरुणा साहू पद्मश्री तीजन बाई की शिष्या है।
पेशे से आरपीएफ में इंस्पेक्टर भी है तरुणा
दरअसल, छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर शहर के एकलव्य खेल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
पद्मश्री तीजन बाई की शिष्या तरुणा साहू, जो पेशे से आरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं, उन्होंने अपने पंडवानी गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने प्रस्तुति शुरू की, लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
अपनी प्रस्तुति के दौरान, तरुणा साहू ने द्रौपदी चीर हरण की गाथा सुनाई। इस मार्मिक प्रसंग को सुनाते हुए वे स्वयं भावुक हो गईं। उन्होंने मंच से बताया कि कैसे पासा खेलने में सब कुछ हारने के बाद द्रौपदी की लाज बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने वस्त्र प्रदान किए थे।
तरुणा साहू ने बताया कि पंडवानी करते समय वे अक्सर उसकी भावनाओं में बह जाती हैं, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तीजन बाई से सीखी हुई पंडवानी को अपने गृह जिले धमतरी में प्रस्तुत करना उनके लिए विशेष अनुभव था।
उन्होंने धमतरी के राज्योत्सव पंडाल की सजावट की तुलना हस्तिनापुर से करते हुए कहा कि यह भी उसी तरह भव्य दिख रहा था।

<
