![]()
.
कबीरधाम जिले में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बिजली कंपनी का दावा है कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर राहत और पारदर्शिता लेकर आए हैं। अब उपभोक्ताओं को हर 30 मिनट में बिजली खपत की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल रही है। जिले में अब तक 76 हजार 795 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
यह कार्य भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नियमों के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। कृषि पंपों को छोड़कर सभी घरेलू, गैर-घरेलू और शासकीय कनेक्शनों में पुराने मीटर बदले जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोर बिजली एप के जरिए बिजली खपत का पूरा रिकॉर्ड मिलने लगा है। बिजली कंपनी कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मीटर लगाने वाले कर्मचारी यूनिफॉर्म और अधिकृत आईडी कार्ड के साथ कार्यालयीन समय में कार्य कर रहे हैं। संबंधित जोन या वितरण केंद्र से संपर्क कर िशकायत कर सकते हैं।
खपत की गणना पुराने व स्मार्ट मीटर में एक जैसे कंपनी के मुताबिक बिजली खपत की गणना के लिहाज से पुराने और स्मार्ट मीटर समान हैं। लेकिन स्मार्ट मीटर की खासियत डिजिटल सूचना प्रणाली है। इससे उपभोक्ता अपने बिल और खपत की पूरी जानकारी मोबाइल पर देख सकते हैं। इससे रियल टाइम डेटा, समय पर सही बिलिंग और रीडिंग संबंधी शिकायतों में कमी आई है।
उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य अधीक्षण अभियंता घोष ने स्पष्ट किया कि बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020 के तहत चरणबद्ध तरीके से पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलना अनिवार्य है। मीटर बदलने से अधिक बिल आने का कोई सवाल नहीं है। अब बिजली खपत और बिलिंग की सटीक जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी।
<
