![]()
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी मनाया गया। जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान य
.
कांकेर में राज्योत्सव के मंच पर जैसे ही भारतीय टीम की जीत की खबर पहुंची, पंडाल में मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सजे मंच को तुरंत विजयोत्सव के अनुरूप तैयार किया गया। मंच पर रंग-बिरंगी जगमगाती लाइटों की विशेष सजावट की गई, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।
स्थानीय लोक कलाकारों और उपस्थित लोगों ने नाच-गाना करके इस उपलब्धि का जश्न मनाया। यह जश्न भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक था, जिसने कांकेर के राज्योत्सव को एक विशेष शाम बना दिया।
<
