![]()
.
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में धूमधाम से वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक संध्या धरोहर का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति के साथ विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गुजराती, राजस्थानी, मराठी, फ्यूजन, बंगाली, पहाड़ी, संबलपुरी हरियाणवी, पंजाबी व दक्षिण भारतीय नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया गया। प्राचार्य संजय कंसल ने विद्यालय प्रतिवेदन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की शैक्षणिक-सहशैक्षणिक उपलब्धियों, पीएम श्री योजना के नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इससे दर्शकों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रास बैंड प्रदर्शन और एनईपी आधारित नाटक ने दर्शकों को आकर्षित किया। देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य-नाटिका के माध्यम से शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, जिससे सभी की आंखें नम हो गईं। कक्षा दसवीं की छात्रा राधिका ने भरतनाट्यम नृत्य से भारत की सुंदर नृत्य शैली को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अतिथियों ने शैक्षणिक, खेलकूद व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तीन चरणों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश कुमार सिंह, जेके चंद्राकर, ओपी चंद्राकर, दशरथ यादव, लोकेश सिंह, रोहिता, कांता एक्का सहित अन्य मौजूद थे।
<
