Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » India Wins Double Gold in South Asian Goal Shot Ball Championship, Korba aughter Kusum Sahu Stars | कोरबा की बेटी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक: दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में कुसुम साहू का शानदार प्रदर्शन – Korba News
Breaking News

India Wins Double Gold in South Asian Goal Shot Ball Championship, Korba aughter Kusum Sahu Stars | कोरबा की बेटी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक: दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में कुसुम साहू का शानदार प्रदर्शन – Korba News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
92bc4abd dd5a 467c beac 4e2098ba36a0 1766552661495
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नेपाल के पोखरा शहर में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रथम दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने दो स्वर्ण पदक जीते। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कुसुम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

.

कोरबा की पुरानी बस्ती, भंडारी चौक निवासी कुसुम साहू के पिता संपत लाला साहू ट्रक चालक हैं और माता का नाम धनलक्ष्मी साहू है। उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

a7c0899e 482e 496e b93a 53eaffff1c50 1766552661480

भारत ने पुरुष और महिला टीमों के साथ जीते स्वर्ण पदक

चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशियाई देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किए।

भारतीय टीमों के मार्गदर्शन और नेतृत्व की जिम्मेदारी हरियाणा के भिवानी के प्रशिक्षकों ने संभाली। परमवीर सिवाच (गांव मित्ताथल) ने पुरुष टीम को कोचिंग दी, जबकि विवेक कुमार (गांव खरक) महिला टीम के मुख्य कोच रहे। टीम का नेतृत्व अमित कौशिक (गांव उमरावत) ने किया।

9b4cc4e6 f5aa 439e 9dca d5db0bd3cf6b 1766552661482

कुसुम साहू ने बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम किया रोशन

कुसुम साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई देशों की टीमों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वह छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल थीं और उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से इस खेल के लिए मेहनत कर रही हैं और आगे भी खेलना चाहती हैं, ताकि भारत, छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन कर सकें।

इस उपलब्धि पर प्रतीक कटौते, कैलाश यादव, गजेंद्र चौहान, नंद कुमार, आशीष भगत, अतुल यादव, निखिल युगल, हिमांशु सहित अनेक खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने कुसुम साहू को बधाई दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.