एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत की जीत को लेकर रायपुर में भी जश्न का माहौल रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की। रायपुर समेत प्रदेशभर में क्रिकेट लवर देर रात तक झूमते रहे।
.
वहीं भारत की जीत पर रायपुर के युवाओं ने पाकिस्तान के जमकर कोसा और सेलिब्रेशन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और गालियां भी दी। लोग इंडिया की जर्सी में जयस्तंभ चौक पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने बताया कि वे इंडिया को चीयर अप करने के लिए गरबा करने भी वे इंडिया की जर्सी में गए थे। कुछ फैंस ने कहा कि इंडिया बाप है और बाप तो बाप रहेगा।
देखिए पहले ये तस्वीरें…

इंडिया की जर्सी पहनकर जीत का जश्न मनाते दिखे लोग।

पुलिस की मौजदूगी में नारेबाजी और गालियां भी दी गई।

सेलिब्रेशन के दौरान फैंस ने जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
सीएम ने लिखा भारत की विजय ही हमारी पहचान है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीत की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि एशिया कप-2025 में भारत की शौर्यपूर्ण विजय । फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्र गौरव की ज्वाला प्रज्ज्वलित की है।
यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है।टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई और पूरे देशवासियों को गर्व के इस क्षण पर शुभकामनाएं। भारत की विजय ही हमारी पहचान है। जय हिंद, जय भारत।

20 रन पर गिर गए थे 3 विकेट
बता दें कि भारतीय टीम 147 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। फाइनल से पहले हर मैच में धूम मचाने वाले अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन ही बना सके। शुभमन गिल भी 12 के आंकड़े से आगे नहीं बढ़े।
इसके बाद तिलक वर्मा ने पहले संजू सैमसन के साथ 57 रन की और फिर शिवम दुबे के साथ 60 रन की पार्टनरशिप कर भारत की जीत की सुनिश्चित कर दी। बहरहाल, जीत का तिलक टूर्नामेंट में पहला मैच खेल रहे रिंकू सिंह के बल्ले से लगा। उन्होंने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया और भारत को वह जीत दिला दी जो टीम को हर हाल में चाहिए ही थी।

अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
भारत के युवा ओपनर ओपनर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अभिषेक ने टूर्नामेंट में 200.00 के स्ट्राइक रेट से 3 फिफ्टी के सहारे 314 रन बनाए। वे एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अभिषेक ने इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में से 6 में 30 रन से ज्यादा का स्कोर किया।

पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत
यह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत है। भारतीय टीम 2022 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं हारी है।
अब टी-20 वर्ल्ड कप में होगी भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान की अगली भिड़ंत अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में होगी। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है लेकिन पाकिस्तान के मैच भारतीय ग्राउंड्स पर नहीं खेले जाएंगे। पाकिस्तान के सारे मुकाबले श्रीलंका में होंगे और टीम इंडिया वहीं जाकर उसका मुकाबला करेगी।
……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
कुलदीप एशिया कप के टॉप विकेट टेकर:अभिषेक के सबसे तेज 50 छक्के, भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान को फाइनल हराया; 15 रिकॉर्ड्स

भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में फाइनल हराकर 9वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम कर लिया। 20 दिन चले टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। कुलदीप यादव एशिया कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए। पढ़ें पूरी खबर…
<
