Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IND Vs SA Raipur ODI LIVE Update; SVNS Stadium | Chhattisgarh News | रायपुर में आज भिड़ेगी IND-SA की टीम: दोपहर 1:30 बजे से मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है; टॉस जीतकर बॉलिंग ले सकती है इंडिया – Chhattisgarh News
Breaking News

IND Vs SA Raipur ODI LIVE Update; SVNS Stadium | Chhattisgarh News | रायपुर में आज भिड़ेगी IND-SA की टीम: दोपहर 1:30 बजे से मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है; टॉस जीतकर बॉलिंग ले सकती है इंडिया – Chhattisgarh News

By adminDecember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 391764677054 1764728368
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस दोपहर 1 बजे होगा, मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं

.

रायपुर के मैदान ओस बड़ा फैक्टर है। ऐसे में डे-नाइट इस वनडे मैच में टॉस की इंपॉर्टेंट बढ़ जाती है। दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना चाहेंगी है। वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच बैटिंग पिच मानी जाती है। ऐसे में आज हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

ind vs sa preview 2ndodi1764679247 1764727848

मैच के पहले तक टीम इंडिया में किसी बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव कंफर्म है। दक्षिण अफ्रीका टीम के रेगुलर कैप्टन तेम्बा बावुमा टीम में वापसी करेंगे। दरअसल, बावुमा तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले में एकादश का हिस्सा नहीं थे।

लेकिन वह बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में वापसी के लिए तैयार हैं। पहले वन डे मैच में उनकी जगह SA के रेगुलर टी-20 कैप्टन एडन मार्क्रम ने कप्तानी की थी, जिसमें SA को भारत से हार मिली थी।

ind vs sa preview 2ndodi21764679295 1764727865

रायपुर में वनडे नहीं हारा भारत

रायपुर में अब तक एक ही वनडे खेला गया। जनवरी 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। हेड टु हेड में भारत और साउथ के बीच 59 वनडे खेले गए। भारत ने 28 और साउथ अफ्रीका ने 30 वनडे जीते। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। भारत में दोनों ने 25 मैच खेले, टीम इंडिया ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्‌डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन/केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन/लुंगी एनगिडी।

टी-20 वर्ल्डकप की जर्सी लॉन्च हो सकती है

बुधवार को रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी भी लॉन्च हो सकती है। यहां पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी मौजूद रहेंगे। हार्दिक पंड्या रायपुर पहुंच चुके हैं।

रायपुर में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि वे सिर्फ अपने प्लान और मेहनत पर फोकस करते हैं।

रायपुर में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि वे सिर्फ अपने प्लान और मेहनत पर फोकस करते हैं।

मैच से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं मैच से एक दिन पहले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राणा ने बताया कि वह बाहर की बातों से खुद को दूर रखते हैं, ताकि उनके खेल पर कोई असर न पड़े। रायपुर में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि वे सिर्फ अपने प्लान और मेहनत पर फोकस करते हैं, न कि आलोचना या ट्रोलिंग पर।

‘दिमाग में प्रेशर लेकर मैदान में गया तो खेल नहीं पाऊंगा’

राणा ने कहा- “अगर मैं बाहर की बातें सुनकर मैदान में जाऊंगा तो प्रेशर बन जाएगा। फिर मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। इसलिए मैं कोशिश करता हूं कि बाहर की चीजों से दूर रहूं। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि मैदान में मुझे क्या करना है।”

उन्होंने आगे कहा-“पहले मैच में अच्छा किया है, इसलिए प्लान नहीं बदलूंगा। वही चीजें दोबारा करने की कोशिश करूंगा जो पिछले मैच में अच्छी रहीं।”

पहले ODI में दो बड़े विकेट, टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम

राणा ने पहले वनडे में नई गेंद से महत्वपूर्ण ओवर डाला था और एक ही ओवर में क्विंटन डिकॉक और रायन रिकेल्टन को आउट किया था। तेजी से बेहतर होते प्रदर्शन के बीच टीम और खिलाड़ी दोनों उम्मीद कर रहे हैं कि बाहरी आलोचना और ट्रोलिंग कम हो।

गंभीर ने किया था राणा का समर्थन

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कई विशेषज्ञों ने राणा की टीम इंडिया में लगातार शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे। उस वक्त हेड कोच गौतम गंभीर ने भी युवा गेंदबाज का समर्थन किया था।

ड्रेसिंग में सब कुछ ठीक होने की बात कही

पहले वनडे में विराट कोहली के 52वें शतक के बावजूद टीम के अंदरूनी माहौल को लेकर कई खबरें और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए। हालांकि, राणा ने इन खबरों को खारिज किया।

राणा बोले ड्रेसिंग रूम बहुत खुशहाल है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी माहौल को शानदार बना देती है। वे हमेशा युवा खिलाड़ियों का साथ देते हैं।

सीरीज पर कब्जे का मौका

भारत आज यानी बुधवार, 3 दिसंबर को दूसरा ODI खेलेगा। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का मौका है। भारत ने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले चारों ODI जीते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 517
Views Last 7 days : 2090
Views Last 30 days : 6755
Total views : 98554
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.