![]()
.
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक 2.0 के तहत जल व भूमि संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने ब्लॉक बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने जल संरक्षण विषय पर रंगोली, पोस्टर पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही पानी की पाठशाला विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें जल के वैज्ञानिक उपयोग और संरक्षण के उपायों पर चर्चा हुई। महोत्सव में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक श्रमदान कर पौधरोपण किया और जल जागरूकता रैली निकालकर जल बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा ने जल संरक्षण के महत्व को बताया और कहा कि जल संकट से निपटने सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने गांव के लिए तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उमझर के सरपंच संपत सिंह, ग्राम पंचायत गदबदी के सरपंच संतोष सिंह, ग्राम पंचायत स्तगा के सरपंच जगन्नाथ सिंह और ग्राम पंचायत जूनापारा की सरपंच रीता खलखो सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
<
