कांकेर जिले के दल्लीडीही ग्राम पंचायत के 150 से अधिक किसान डिजिटल क्रॉप सर्वे में गलत डेटा दर्ज होने से परेशान हैं। इस त्रुटि के कारण उन्हें अपनी धान की फसल बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसान लगातार अनुभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा रहे
.
किसानों का कहना है कि नौसिखिए व्यक्ति ने डिजिटल क्रॉप सर्वे में गिरदावली करते समय आधे से अधिक किसानों का डेटा गलत भरा। इससे उनकी फसल का सही विवरण दर्ज नहीं हो पाया। कुछ दिन पहले ही परसोदा, पदमपुर और किशनपुरी के करीब 200 से अधिक किसानों ने भी इसी तरह की समस्या को लेकर अनुभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
लेकिन उस समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। आज दल्लीडीही ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो इस वर्ष उन्हें अपना धान बेचने में भारी परेशानी होगी। उन्होंने सही डेटा दर्ज करने और डिजिटल सर्वे की त्रुटियों को ठीक करने की अपील की है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

<
