Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » In Jashpur, a passerby was beaten with a stick and his bike and mobile were stolen. | जशपुर में राहगीर को डंडे से मारकर बाइक-मोबाइल लूटा: आरोपी अपनी कार में बैठाकर घुमाते रहे; 2 आरोपी गिरफ्तार – Jashpur News
Breaking News

In Jashpur, a passerby was beaten with a stick and his bike and mobile were stolen. | जशपुर में राहगीर को डंडे से मारकर बाइक-मोबाइल लूटा: आरोपी अपनी कार में बैठाकर घुमाते रहे; 2 आरोपी गिरफ्तार – Jashpur News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
75bbf6f5 49cf 468e a88a 2281b8d1431b 1759722516165
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



75bbf6f5 49cf 468e a88a 2281b8d1431b 1759722516165

जशपुर जिले में लूट का मामला सामने आया है। जहां 2 अक्टूबर की रात झगरपुर-तितली पहरी रोड पर 2 लोगों ने राहगीर का बाइक और मोबाइल लूट लिया। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।

.

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गई है। लूट के दौरान आरोपियों ने राहगीर को डंडा से पीटा भी था और अपनी कार में बैठाकर घुमाते रहे।

ये है पूरा घटनाक्रम

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम कोट के रहने वाले प्रार्थी प्रदीप नागेश (19 वर्ष) अपने दो साथियों के साथ 2 अक्टूबर को ग्राम अंबाडांड़ (थाना बगीचा) में अपने फूफा के घर आया था।

रात करीब 9:30 बजे वे खाना खाकर अपने गांव लौटने निकले। प्रदीप अपने फूफा की बाइक (क्रमांक CG13 UE 0132) चला रहा था, जबकि उसके दोनों साथी दूसरी मोटरसाइकिल पर पीछे थे।

रात करीब 10 बजे झगरपुर-तितली पहरी जंगल रोड के पास अचानक एक लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (CG14 MR 8526) ने उनकी बाइक के आगे आकर रोक दिया। कार से दो युवक डंडा लेकर उतरे और प्रदीप पर हमला कर दिया।

उन्होंने प्रदीप की जमकर पिटाई की, जिससे डरकर उसके साथी पीछे लौट गए। एक आरोपी ने प्रदीप की जेब से मोबाइल निकाल लिया, जबकि दूसरा उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने प्रदीप को जबरन कार में बैठा लिया और करीब दो से तीन घंटे तक उसे घुमाते रहे। बाद में उसे बगीचा तिराहा के पास उतारकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने खोजा

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 126(2), 140(2), 309, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और लाल रंग की स्विफ्ट कार के सुराग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

दोनों को भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपियों में झगरपुर का रहने वाला कैलाश यादव उर्फ कृष्णा यादव (25 वर्ष) और उसका साथी पहलू राम (32 वर्ष) है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.