Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » In 2025, Durg will have 53 murders and 183 rapes. | दुर्ग में 53 मर्डर, 183 रेप…चैतन्य की गिरफ्तारी पर बवाल: रेलवे स्टेशन से 2 नन अरेस्ट, लोकसभा में गरमाया मुद्दा, भिलाई में दिनदहाड़े फायरिंग – Chhattisgarh News
Breaking News

In 2025, Durg will have 53 murders and 183 rapes. | दुर्ग में 53 मर्डर, 183 रेप…चैतन्य की गिरफ्तारी पर बवाल: रेलवे स्टेशन से 2 नन अरेस्ट, लोकसभा में गरमाया मुद्दा, भिलाई में दिनदहाड़े फायरिंग – Chhattisgarh News

By adminDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 1767154002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई जिले के लिए 2025 अपराध, राजनीति और कानून-व्यवस्था के मामले में बहुत संवेदनशील रहा। पढ़िए 5 बड़ी घटनाएं।

साल 2025 का आज आखिरी दिन है। दुर्ग-भिलाई जिले के लिए 2025 अपराध, राजनीति और कानून-व्यवस्था के मामले में बहुत संवेदनशील रहा। 25 पुलिस स्टेशनों और 5 चौकियों में कुल 10,828 मामले दर्ज किए गए। इनमें 53 हत्याएं, 183 बलात्कार और 46 लूट शामिल थीं। ड्रग्स की

.

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया। अन्य घटनाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं। इनमें नन की गिरफ्तारी, भिलाई में दिनदहाड़े गोलीकांड, मैत्री बाग में बाघिन की मौत और बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी शामिल हैं।

दुर्ग जिले में 12 महीने में क्राइम की बात करें तो सुपेला थाना में सबसे ज्यादा 1520 अपराध दर्ज हुए, जबकि जामुल थाने में 979 केस दर्ज हुए हैं। इनमें रेप, मर्डर और लूट भी शामिल हैं। वहीं साइबर थाने में महज 11 केस रजिस्टर्ड हुए हैं। इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए 12 महीने में कब-कब कौन सी बड़ी घटनाएं हुईं ?

c3asgw1767150001 1767156602

साल के आखिरी महीने में 3 लोगों को मार डाला

वहीं दुर्ग जिले में 2025 में मर्डर की बात करें तो सबसे ज्यादा अक्टूबर महीने में 13 लोगों की हत्याएं हुईं हैं। वहीं मार्च महीने में सबसे कम 1 ही व्यक्ति की हत्या हुई है। दिसंबर यानी साल के आखिरी महीने में हत्यारों में 3 लोगों को मार डाला।

n1dlfe1767151495 1 1767156861

अब पढ़िए दुर्ग जिले में 12 महीने में कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं हुईं ?

केस 1- भूपेश के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी

18 जुलाई 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई। वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था।

केस 2- रेलवे स्टेशन से 2 नन की गिरफ्तारी

25 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर तीन आदिवासी लड़कियों, एक युवक और दो मिशनरी बहनों को पकड़ा और GRP स्टेशन में मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। दो कैथोलिक ननों, प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस की गिरफ्तारी के बाद यह मामला संसद तक पहुंचा।

केरल के संसद सदस्यों, राजनीतिक नेताओं और बिशप काउंसिल के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए दुर्ग जेल का दौरा किया। NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ननों को रिहा कर दिया गया। बाद में, दुर्ग कोर्ट ने मामला खारिज कर दिया और इसे बिलासपुर में NIA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया।

ननों की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।

ननों की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।

केस- 3 भिलाई में दिनदहाड़े फायरिंग

25 नवंबर को भिलाई के कैंप-2 इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। 25 साल के विकास प्रजापति पर हमला हुआ, लेकिन गोली कान को छूकर निकल गई। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह घटना पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई थी।

आरोप है कि हमले के लिए बाहर से शूटर बुलाए गए थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

25 नवंबर को भिलाई के कैंप-2 इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई।

25 नवंबर को भिलाई के कैंप-2 इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई।

केस- 4 मैत्री बाग जू में सफेद बाघिन की मौत

30 नवंबर को मैत्री बाग जू में सफेद मादा बाघ जया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 10 वर्षीय बाघिन की अचानक मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। भिलाई के मैत्रीबाग में सफेद बाघ की मौत पेट में इन्फेक्शन की वजह से बताई गई। इससे पहले इसी साल 2025 में एक और सफेद बाघ की मौत हुई है। इस साल 2 बाघों की मौत मैत्रीबाग में हुई।

मैत्री बाग जू में सफेद मादा बाघ जया की मौत हो गई

मैत्री बाग जू में सफेद मादा बाघ जया की मौत हो गई

केस- 5 बिना दस्तावेज पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक

7 नवंबर को, दुर्ग GRP ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक अज़मिन अलीम शेख (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उसने 5,000 रुपये देकर अवैध रूप से भारत में घुसने की बात कबूल की।

​​दुर्ग GRP ने मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद, मुंबई पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर चली गई।

फ्लाइट से पहुंची मुंबई पुलिस युवक को साथ में लेकर वापस रवाना हो गई।

फ्लाइट से पहुंची मुंबई पुलिस युवक को साथ में लेकर वापस रवाना हो गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076622
Views Today : 549
Views Last 7 days : 3959
Views Last 30 days : 11764
Total views : 106764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.