Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Impact of Cyclone Montha in Kanker | कांकेर में मोन्था तूफान का असर: बेमौसम बारिश से धान की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग – Kanker News
Breaking News

Impact of Cyclone Montha in Kanker | कांकेर में मोन्था तूफान का असर: बेमौसम बारिश से धान की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग – Kanker News

By adminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2235e225 ce5d 48a3 a13e c414eb562c52 1761814598560
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बंगाल की खाड़ी से उठे मोन्था तूफान का असर दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए थे, जिसके बाद 30 अक्टूबर की सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में बेमौसम बारिश हुई।

.

इस बारिश से किसानों की धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर खड़ी धान की फसलें गिर गई हैं, वहीं कटाई के बाद खेतों में रखी धान की करपा भीग गई है।

इससे अन्नदाताओं को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने अधिकारियों से नुकसान का आकलन (समीक्षा) करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की अपील की हैं।

कांकेर में किसानों की फसलें प्रभावित।

कांकेर में किसानों की फसलें प्रभावित।

पूरी फसल गिरकर हुई खराब

सिविल लाइन क्षेत्र के किसान प्रभुलाल साहू ने अपनी चार एकड़ उपजाऊ भूमि पर धान की फसल बोई थी। उनकी फसल तैयार होकर खड़ी थी और धान की बालियां बड़ी व सुंदर दिख रही थीं।

कटाई से ठीक पहले आसमान में काले बादल छा गए और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से उनकी पूरी फसल गिरकर खराब हो गई है।

प्रभुलाल साहू का कहना है कि वे हर साल प्रति एकड़ लगभग 40 हजार रुपए का मुनाफा कमाते थे, लेकिन इस बार उन्हें भारी नुकसान हुआ है। धान से होने वाले मुनाफे को देखते हुए उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खाद का छिड़काव करवाया था। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।

किसान प्रभुलाल ने बताया कि उनका खेत एसडीएम साहब के बंगले से सटा हुआ है, जहां से यह सारा नजारा स्पष्ट दिखता है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों से भी मुआवजे के लिए समीक्षा करवाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी समीक्षा के लिए उनके खेत तक नहीं पहुंचा है।

खड़ी हुई धान की फसल खराब।

खड़ी हुई धान की फसल खराब।

शहर से गांव तक किसानों के चेहरे पर उदासी

शहर से लेकर गांव तक हर तरफ बेमौसम बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर उदासी है, इस पर सरजू शोरी का साफ कहना है कि धान बोवाई के बाद समय पर खाद उपलब्ध नही हो पा रहा था, जगह -जगह प्रदर्शन चक्काजाम के बाद कुछ किसानों को खाद मिला तो कई किसान दुकानदारों के पास अधिक कीमत पर खाद की खरीदी करने पर मजबूर थे।

जैसे -तैसे फसल तैयार हुआ और मोन्था तूफान के आने से सब चौपट होने लगा है। शासन प्रशासन को मुआवजे पर ध्यान देना चाहिए पर यहां तो प्रशासन हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है, ऐसे में किसान परेशान नही होगा तो क्या होगा।

नुकसान के साथ क्वांटिटी घटने का खतरा

कृषि वैज्ञानिक बीरबल साहू ने बताया कि बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, नुकसान से बचने के लिए तैयार हुए फसलों को मशीनों के माध्यम से कटवाया जाए तो कुछ हद तक नुकसान से बचा जा सकता है।

क्योंकि मशीनों में भी धान के गीला होने से पैरा के साथ बालियों के गिरने का खतरा है तो धूप के इंतजार में रूकने से उपजाऊ घटने का डर है, मजदूरों से बिल्कुल कटाई ना करवाए।

मजदूरों से कटाई करवाने पर अधिक नुकसान हो सकता है, इसलिए जिनका फसल तैयार हो चुका है, वह गिरने से बचाने के लिए मशीन से कटाई करवाए व जिनका फसल रुक सकता है वह इंतजार करे।

कांकेर में भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों से चर्चा करने पर उनका कहना है कि मोन्था तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में रहेगा। तूफान की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से छत्तीसगढ़ के ज्यादा हिस्सों पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें कांकेर भी शामिल है।

कांकेर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट घोषित किया गया है और यहां रोजाना बूंदाबांदी के साथ घने बादल छाए हुए है, इससे खतरा बरकरार है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सीएम साय के दुर्ग दौरे से पहले NSUI नेता गिरफ्तार:छात्र मुद्दों पर सवाल उठाने जा रहे थे; CM ने मंच से अधिकारियों को चेताया

May 31, 2026

बिल्हा में नदी किनारे जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार:8 हजार कैश, मोबाइल समेत एक लाख रुपए का सामान जब्त, ग्रामीणों ने शिकायत की थी

May 31, 2026

ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध,महिला ने घर बुलाकर मार डाला:आपत्तिजनक-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पति संग की हत्या; शव बोरी में फेंका

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072614
Views Today : 135
Views Last 7 days : 1631
Views Last 30 days : 5502
Total views : 95860
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.