![]()
बिलासपुर जिले के बिल्हा पुलिस ने शनिवार को उड़नताल गांव में नदी किनारे जुआ खेलते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 8,090 रुपए कैश, मोबाइल समेत करीब एक लाख रुपए का सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस के जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर की गई। जिले में जुआ और सट्टे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए थे। इस बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन ने थाना स्तर पर सिविल टीमें गठित की। ग्रामीणों से संपर्क कर जुआ खेलने वालों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने उड़नताल में मारा छापा इसी जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम उड़नताल में नदी के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने उड़नताल स्थित अग्रवाल फार्म हाउस के पीछे नदी किनारे छापा मारा। ये आरोपी हुए गिरफ्तार छापेमारी में मनीष टण्डन (32) निवासी उड़नताल, हरीश यादव (40) निवासी चकरभाठा और लक्ष्मण भारद्वाज (35) निवासी दगौरी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने इन जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
<
