Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध,महिला ने घर बुलाकर मार डाला:आपत्तिजनक-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पति संग की हत्या; शव बोरी में फेंका
Breaking News

ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध,महिला ने घर बुलाकर मार डाला:आपत्तिजनक-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पति संग की हत्या; शव बोरी में फेंका

By adminMay 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 137 4 1780222874
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 137 4 1780222874
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में मिली युवक के लाश मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का महिला के सा​थ अवैध संबंध था। युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करता था। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके सा​थ कई बार जबरन संबंध बनाए। घटना वाली रात भी उसने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद महिला, उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद तीनों शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास फेंक दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव का है। पहले देखिए फोटो अब जानिए पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के खेत से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बोडला थाना अंतर्गत पौड़ी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 25 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि कोमल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। कोमल 28 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसके घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन से मिला सुराग रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कबीरधाम पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने कोमल की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की। इसमें पता चला कि उसकी लगातार बातचीत मंदाकिनी वर्मा से हो रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मामले के अहम सुराग जुटाए। पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा ने बताया कि कोमल वर्मा उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और दबाव बनाकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध भी बनाता था। महिला के मुताबिक, 28 मई की रात भी कोमल ने उससे संपर्क किया और फिर से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे परेशान होकर उसने कोमल को जान से मारने का मन बनाया और उसे अपने घर बुला लिया। घर पहुंचने के बाद उस पर घर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से हमला कर दिया। इसी दौरान महिला का पति रामस्नेही वर्मा भी जाग गया। उसे पूरी घटना की जानकारी हो गई। इसके बाद रामस्नेही और उसकी पत्नी मंदाकिनी ने मिलकर कोमल वर्मा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कुछ समय तक घर में ही छिपाकर रखा। अगले दिन यानि 29 मई को रामस्नेही ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद ली और दोनों ने शव को एक बोरी में भर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर में शव लेकर पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव पहुंचे और वहां उसे फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बैहरसरी गांव के रहने वाले रामस्नेही वर्मा, उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा और रामस्नेही का भाई रूपेश वर्मा शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा में नदी किनारे जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार:8 हजार कैश, मोबाइल समेत एक लाख रुपए का सामान जब्त, ग्रामीणों ने शिकायत की थी

May 31, 2026

सलिहाभांठा सरपंच उपचुनाव…पूर्व मंत्री के भांचा बहू-भतीजे में टक्कर:युवा सरपंच के निधन से खाली हुई थी कुर्सी, 1 जून को मतदान

May 31, 2026

पंचायत उपचुनाव…32 पंच-2 सरपंच निर्विरोध चुने गए:1 जून को 8 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए मतदान, वोटिंग की तैयारी पूरी

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072609
Views Today : 112
Views Last 7 days : 1608
Views Last 30 days : 5479
Total views : 95837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.