Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal sand mining in Balodabazar | बलौदाबाजार में अवैध रेत खनन: चेन माउंटेन से 10-फीट गहरे पानी से निकल रही रेत, लाखों की रॉयल्टी चोरी, विधायक ने की कार्रवाई की मांग – baloda bazar News
Breaking News

Illegal sand mining in Balodabazar | बलौदाबाजार में अवैध रेत खनन: चेन माउंटेन से 10-फीट गहरे पानी से निकल रही रेत, लाखों की रॉयल्टी चोरी, विधायक ने की कार्रवाई की मांग – baloda bazar News

By adminDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
043e1d1a 1ea0 4029 802b 1a0c9abf0cc1 1766853893554
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले के महानदी स्थित चिखली रेत घाट पर अवैध रेत खनन का कारोबार दिन-रात जारी है। नियमों का उल्लंघन करते हुए रेत माफिया द्वारा चेन माउंटेन मशीनों का उपयोग कर 10 फीट गहरे पानी से रेत निकाली जा रही है, जिससे लाखों रुपये के राजस्व की चोरी हो रही

.

नियमानुसार रेत का उत्खनन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही किया जाना चाहिए, और वह भी मजदूरों द्वारा। हालांकि, चिखली घाट पर रात के अंधेरे में भी चेन माउंटेन मशीनों से रेत निकाली जा रही है। एक मशीन 10 फीट गहरे पानी से रेत निकालकर नदी में ही डंप कर रही है, जबकि दूसरी सीधे हाईवा में रेत लोड कर रही है।

6df831c1 37b7 42ed 929c 5ea3a2e965d3 1766853893554

घाट से रेत परिवहन में भारी राजस्व चोरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घाट से प्रतिदिन 300 से अधिक हाईवा रेत लोड कर आसपास के जिलों में भेजी जा रही है। इनमें से 50 गाड़ियों में भी रॉयल्टी पर्ची नहीं काटी जाती। एक हाईवा की रॉयल्टी 2500 रुपये है, लेकिन माफिया गठजोड़ बिना पर्ची के मशीन लोडिंग के लिए 7,500 रुपये वसूल रहा है, जिससे प्रति ट्रिप लगभग 2500 रुपये की सीधी राजस्व चोरी हो रही है। सैकड़ों ट्रैक्टर भी बिना किसी रॉयल्टी पर्ची के रेत का परिवहन कर रहे हैं।

इस अवैध खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह और धारा पथ बदल रहा है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है। यह रेत बलौदा बाजार, महासमुंद, रायपुर, बेमेतरा, मुंगेली और बिलासपुर जैसे जिलों में भेजी जा रही है।

d1e8822f 7232 4418 8962 2ac2641fc15b 1766853893558

गीली रेत के ​परिवहन से सड़कें हो रहीं खराब

नियम विरुद्ध नदी से सीधे निकाली गई गीली रेत हाईवा में लादी जा रही है, जिससे सड़कों पर पानी ही पानी बहता दिखता है। इससे न केवल सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

इस संबध में कसडोल विधायक संदीप साहू ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं कि ओवरलोड रेत के वाहनों ने गिधपुरी, पलारी, लवन, खरतोरा और कसडोल की सड़कों की बदहाल कर दिया है।

f847f19d 2d98 40a5 b129 90537c2ffcc3 1766853893549

विधायक ने की रायल्टी पर्ची जांच करने की मांग

उन्होंने जुनवानी में एक स्थायी खनिज जांच चौकी स्थापित करने, प्रत्येक वाहन की रॉयल्टी पर्ची की जांच करने और नाका के साथ घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

ऐसी शिकायतों की जानकारी नहीं, दिखवाते हैं: उप संचालक

इस संबध में उपसंचालक खनिज राजेश मालवे ने कहा- हमें ऐसी शिकायतों की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता कराते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.