Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal paddy was found at the house of the committee chairman in Balodabazar. | बलौदाबाजार में समिति के अध्यक्ष के घर मिला अवैध धान: राजस्व अमले की कार्रवाई; धान खरीदी धीमी, किसान चिंतित: रोजाना 52 हजार क्विंटल कम खरीदी – baloda bazar News
Breaking News

Illegal paddy was found at the house of the committee chairman in Balodabazar. | बलौदाबाजार में समिति के अध्यक्ष के घर मिला अवैध धान: राजस्व अमले की कार्रवाई; धान खरीदी धीमी, किसान चिंतित: रोजाना 52 हजार क्विंटल कम खरीदी – baloda bazar News

By adminDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
829349d1 a542 4b06 b5bc f04408592c2d 1765260507272
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी की धीमी रफ्तार से किसान आक्रोशित हैं। पहले 16 दिनों में केवल 15 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है, जबकि कुल लक्ष्य 87.92 लाख क्विंटल है। शेष 35 दिनों में 65.72 लाख क्विंटल धान खरीदना बाकी है, जो एक बड़ी चुनौती है।

.

वहीं, जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन सख्त है। जिले के अलग-अलग केंद्रों से 287 बोरी अवैध धान और 110 नए बारदाने जब्त किए गए। वहीं, एक सहकारी समिति के अध्यक्ष के निवास स्थान से ही बड़ी मात्रा में अवैध धान और नए बोरे बरामद हुए है।

किसानों से स्थिति की जायजा लेते विधायक संदीप।

किसानों से स्थिति की जायजा लेते विधायक संदीप।

धान खरीदी धीमी, किसान चिंतित: लक्ष्य से पीछे, रोजाना 52 हजार क्विंटल कम खरीदी

जिले में धान खरीदी धीरे धीरे हो रही है। रोजाना औसतन 1.87 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदना होगा। हालांकि, वर्तमान दैनिक खरीदी क्षमता केवल 1.36 लाख क्विंटल बताई जा रही है। इस प्रकार, रोजाना की जरूरत और वास्तविक खरीदी के बीच लगभग 52 हजार क्विंटल का बड़ा अंतर है।

यदि यही स्थिति बनी रही, तो लगभग 18 लाख क्विंटल धान की खरीदी नहीं हो पाएगी और कई किसान अपना धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। इस मुद्दे पर विधायक संदीप साहू ने तत्काल पूरे जिले की खरीदी सीमा (लिमिट) बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में देरी की, तो वे किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे विधायक।

धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे विधायक।

विधायक के दिए जांच के निर्देश

विधायक संदीप साहू ने हाल ही में छेरकापुर और लच्छनपुर खरीदी केंद्रों का दौरा किया। वहां किसानों ने उन्हें बताया कि खरीदी सीमा कम होने के कारण वे अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं।

छेरकापुर समिति में एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख रुपए के गबन का मामला भी सामने आया, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर विधायक ने पलारी के एसडीएम दीपक निकुंज को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  • जिले में 166 खरीदी केंद्र
  • किसान 1 लाख 66 760
  • रकबा 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर
  • कुल खरीदी लक्ष्य 87 लाख 92 हजार क्विंटल
  • अब तक खरीदी 16 दिनों में करीब 15 लाख क्विंटल
  • खरीदी लिमिट रोजाना जिससे खरीदी हो रहा 1 लाख 36 हजार क्विंटल
  • जरूरत खरीदी लिमिट प्रति दिन 1 लाख 90 हजार क्विंटल है

जिले में पकड़ाया अवैध धान और बारदाना

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई की। सिमगा तहसील के ग्राम बनसांकरा में बनसांकरा धान खरीदी समिति के अध्यक्ष सुनील नायक और पुरुषोत्तम नायक के गोदाम पर छापेमारी की गई।

टीम ने यहां समिति के नए बारदानों में रखे 40 और 20 बोरी धान के साथ लगभग 110 नए खाली बारदाने जब्त किए। जब्त सामग्री को बाद में सहकारी समिति चौरेंगा (चंदेरी) को सौंप दिया गया।

यह घटना इसलिए गंभीर मानी जा रही है क्योंकि धान खरीद प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी के यहाँ से ही अवैध स्टॉक मिला है।

अलग-अलग घरों में मिले अवैध धान

इसके अलावा भाटापारा क्षेत्र के ग्राम खैरी आर में रमेश किराना के यहां से बिना लाइसेंस नवीनीकरण के जमा किए गए 50 बोरी धान जब्त किया गया, जिसे ग्राम पंचायत सचिव को सुपुर्द किया गया। वहीं, पलारी क्षेत्र के ग्राम गुमा निवासी कृष्णा वर्मा से 177 बोरी अवैध धान बरामद कर ग्राम कोटवार को सौंपा गया।

प्रशासन ने बताया कि कोचियों और बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की निरंतर कार्रवाई जारी रहेंगी। इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और धान की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.