Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal commercial building constructed on Jawali drain in Bilaspur | बिलासपुर में जवाली नाले पर बनाया अवैध कमर्शियल बिल्डिंग: सरकारी जमीन पर कब्जा कर किया निर्माण, नगर निगम ने आवासीय नक्शा बताकर नहीं की कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Illegal commercial building constructed on Jawali drain in Bilaspur | बिलासपुर में जवाली नाले पर बनाया अवैध कमर्शियल बिल्डिंग: सरकारी जमीन पर कब्जा कर किया निर्माण, नगर निगम ने आवासीय नक्शा बताकर नहीं की कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251014 wa0053 1760520002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आवासीय नक्शे पर बना लिया कमर्शियल बिल्डिंग।

बिलासपुर में नगर निगम की भवन शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। शहर के चर्चित जवाली नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर चार मंजिला कमर्शियल निर्माण कर दिया गया है। इसके बाद भी निगम के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने इस

.

नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर किया निर्माण नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों पर जिला प्रशासन ने करीब छह माह पहले सख्ती दिखाई। जवाली नाले के पास अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद निगम और राजस्व विभाग की टीम बनाई थी। इस दौरान नजूल की जमीन का सीमांकन कराया गया। जिसके बाद निगम ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी किया था। इस कार्रवाई के दौरान जवाली पुल के पास नजूल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम ने बुलडोजर चलाने का दावा किया। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। लेकिन, राजनीतिक दबाव में कार्रवाई रोक दी गई।

अवैध निर्माण पर नगर निगम के अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल।

अवैध निर्माण पर नगर निगम के अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल।

इन्होंने किया अवैध कब्जा, निगम का चला बुलडोजर इसमें पता चला कि यहां बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृति के कई लोगों द्वारा निर्माण किया गया है। जिस पर निगम ने जांच के बाद प्रकाश आडवाणी के साथ ही गोपीचंद गंगवानी, मनीष नागवानी, विक्की थदानी, कमल फर्नीचर, विवेक और माधव कश्यप को भी नोटिस जारी किया था।

रसूखदार व्यापारी पर निगम अफसरों की मेहरबानी जवाली नाले के पास अवैध निर्माण में से एक प्रकाश आडवाणी का मामला भी सामने आया है। जवाली नाले के किनारे स्थित इस भवन के निर्माण में नक्शे के विपरीत निर्माण के साथ सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया गया है। प्रकाश आडवाणी ने नगर निगम से आवासीय भवन का नक्शा पास कराया, लेकिन मौके पर लगभग निर्धारित से अधिक जगह में चार मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया। इससे भी बड़ी बात यह है कि नाले की बाउंड्री से लेकर बिल्डिंग तक की करीब 3.9 मीटर जमीन और उससे आगे की 11 मीटर जमीन, जो कि नजूल की है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। अवैध रूप से नाले की ओर एंट्री भी बना दी गई। नियमों के अनुसार इस स्थान पर सिर्फ दो मंजिला आवासीय भवन की ही अनुमति थी, लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए चार मंजिला कमर्शियल निर्माण कर दिया गया। इस अवैध निर्माण में निगम अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहा है। निगम का कहना है कि भवन मालिक अब इसे आवासीय बना रहा है, लेकिन किसी कमर्शियल निर्माण को आवासीय कैसे किया जा सकता है। नियमानुसार इसका नियमितीकरण भी नहीं हो सकता।

नियमों को दरकिनार कर नाले तरफ खोल दी दुकानें अवैध निर्माण को तोड़ने से बचाने की कोशिश में भवन मालिक प्रकाश आडवाणी ने नाले की ओर चार दुकानें खोल दी है। इसके बाद भी निगम के अफसर इस अवैध निर्माण को आवासीय बता रहे हैं।

पांच निर्माण तोड़ा, केवल एक पर नहीं की कार्रवाई निगम और राजस्व विभाग की नापजोख में पता चला कि बिल्डिंग मालिक प्रकाश आडवाणी ने नाले की जमीन पर कब्जा कर लिया है और बिल्डिंग तान दी है, जो नियम के खिलाफ है। निगम ने यहां 5 लोगों के अवैध निर्माण को तोड़ा, लेकिन, केवल प्रकाश आडवाणी को छोड़ दिया गया है।

भवन अधिकारी बोले- जानकारी नहीं निगम के भवन अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि जवाली नाला के पास अवैध निर्माण बंद करा दिया गया है। मेरी जानकारी में मौके पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भवन मालिक आवासीय निर्माण करा रहा है। अगर, अवैध निर्माण हो रहा है तो इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

सभापति बोले- कार्रवाई में भेदभाव गलत नगर निगम के सभापति विनोद सोनी का कहना है कि नगर निगम की किसी कार्रवाई में भेदभाव करना गलत है। अगर गलत निर्माण है तो कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें भेदभाव बदार्श्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में आयुक्त से बात की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074030
Views Today : 2030
Views Last 7 days : 3603
Views Last 30 days : 8268
Total views : 100067
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.