रेस्क्यू टीम ने बरामद किया युवक का शव
सूरजपुर जिले में SECL भटगांव के बंद दुग्गा ओसीएम में सोमवार को कोयला उत्खनन करने पहुंचा युवक अवैध खदान के धंस जाने से अंदर फंस गया। साथ में कोयला निकालने गए दो युवकों ने ग्रामीणों को आकर इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पह
.
जानकारी के मुताबिक, SECL भटगांव की बंद माइंस में सोमवार दोपहर तीन युवक अवैध कोयला उत्खनन के लिए गए थे। खदान के किनारे कोयला निकालने के लिए बनाए गए सुरंग में शिव बरवा (30 वर्ष) कोयला निकालने के लिए घुसा था। कोयला निकालने के दौरान सुरंग के उपर का बड़ा हिस्सा ढह गया और शिव बरवा अंदर फंस गया। सुरंग ढह जाने के बाद साथ गए दो अन्य युवक भाग निकले और वापस भटगांव आकर घटना की जानकारी दी।

सुरंग धंसने से दबकर युवक की मौत
24 घंटे बाद निकाला गया युवक का शव घटना की सूचना पर भटगांव पुलिस शाम को स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को पानी गिरने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका।
मंगलवार सुबह SECL के रेस्क्यू टीम के साथ भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल बीहड़ क्षेत्र में होने के कारण मशीनें नहीं लगाई जा सकीं। इस कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौशी ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक युवक मूलतः अंबिकापुर के सरगवां का निवासी था। वह भटगांव के वार्ड क्रमांक 2 में ससुर टूका बैगा के घर रहता था। बंद खदान में हो चुके हैं कई हादसे
SECL भटगांव की दुग्गा ओसीएम खदान फारेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण वर्ष 2012 में बंद कर दी गई थी। यहां नीचे कोयले का भंडार पड़ा हुआ है। यहां अवैध तरीके से कोयला निकालने के लिए लोग पहुंचते हैं। पूर्व में इस क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
<
