टॉप न्यूज़

राजनांदगांव कलेक्टर ने छुरिया इलाके का किया दौरा:आंगनबाड़ी से अस्पताल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कुपोषित बच्चे की निगरानी के निर्देश




राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, बुनकर समिति और ग्रामीण विकास से जुड़े कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी सुधार जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कल्लूबंजारी के आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों के पोषण और सुविधाओं की जानकारी ली। एक बच्चा मध्यम कुपोषित मिला। कलेक्टर ने उसकी नियमित निगरानी और फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने वजन त्यौहार और बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। 40 बुनकरों से मिले, सफाई और फेंसिंग के निर्देश बुचाटोला में आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 40 बुनकरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। कार्यस्थल की तुरंत सफाई, पंखे लगाने और परिसर में फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। गांव में लोगों को नशे से दूर रखने के लिए नशामुक्ति शिविर लगाने को भी कहा। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना के निर्देश बुचाटोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने और छत से हो रहे सीपेज की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। लंबे समय से बंद कोविड भवन को मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में इस्तेमाल करने को कहा। सूर्यघर योजना की दी जानकारी केशोटोला में आयोजित ‘सूर्य सभा’ में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सब्सिडी, लोन और पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक 5,036 सौर संयंत्र लगाए जा चुके हैं, जबकि 3,575 हितग्राहियों को सब्सिडी मिल चुकी है। 200 फलदार पौधे लगाए केशोटोला में आवास वाटिका अभियान के तहत आम, अमरूद और आंवला समेत 200 फलदार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी की गई है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को बाकी काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पद्मश्री फूलबासन यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button