छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई के तहत जंगल से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। यह IED नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला है।
.
पुलिस के जवानों को यह सफलता सर्चिंग अभियान के दौरान मिली। चंदनबाहरा और फरसिया के जंगलों में तलाशी करते हुए जवानों ने इस IED बम का पता लगाया। जवानों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए इसे बरामद किया।
यह बरामदगी नक्सल उन्मूलन अभियान का हिस्सा है। धमतरी पुलिस अधीक्षक ने IED मिलने की पुष्टि की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

धमतरी में जंगल से IED बम बरामद, नक्सली साजिश नाकाम
पुलिस के मुताबिक, थाना नगरी क्षेत्र के फरसिया गांव से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों ने आईईडी बम लगाने की जानकारी मिली थी। साथ ही आसपास के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की भी खबर मिली थी।
इस सूचना के आधार पर 11 अक्टूबर को डीआरजी नगरी और बीडीएस टीम की संयुक्त पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग और इलाके की निगरानी के लिए रवाना हुआ।
IED को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया
सर्चिंग के दौरान चंदनबाहरा मार्ग पर पुलिस टीम को 10 किलो वजन का कमांड-टिपिन आईईडी संदिग्ध हालत में मिला। इसे डीआरजी टीम की सुरक्षा और बीडीएस टीम की सतर्कता व तकनीकी क्षमता से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई से बड़ी नक्सली साजिश असफल हो गई और पुलिस की तेज व बहादुरी भरी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहने में सफलता मिली है।
<
