टॉप न्यूज़

Husband Murders Wife Over Home Construction Dispute


छत्तीगसढ़ के कोरबा में पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी का सिर कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नया घर बनाने की बात कह रहा था, जबकि पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

.

विवाद बढ़ने पर पति ने गुस्से में पत्नी के सिर पर डंबल से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों की यह दूसरी शादी थी और शादी के बाद पति पत्नी के घर में रह रहा था। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

पति ने सीमेंट के डम्बल से हमला कर पत्नी को मार डाला।

पति ने सीमेंट के डम्बल से हमला कर पत्नी को मार डाला।

गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।

पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।

जानिए पूरा मामला

घर बनाने की बात को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रमेश डोंगरे (40) पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहता था। दोनों ने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में रह रहा था। रमेश नया घर बनाकर उसमें रहने की बात कह र​हा था।

पत्नी ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के करीब रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि बंधन कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों की दूसरी शादी थी

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बंधन कुंवर आरोपी रमेश डोंगरे की दूसरी पत्नी थी। रमेश ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद बंधन कुंवर से शादी की थी। वहीं बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पाली थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपी रमेश डोंगरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कैरेक्टर पर शक में पत्नी का गला घोंटा:कपड़े सुखाने वाली रस्सी से लटकाई लाश, सुसाइड दिखाने की कोशिश, कहा- दूसरे से बात करती थी

धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी को मार डाला।

धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी को मार डाला।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button