टॉप न्यूज़

सरगुजा में 3 नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ाए,25-25 हजार का जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान, अदालत ने लगाया अर्थदंड




सरगुजा में गाड़ियों से फर्राटे भर रहे तीन नाबालिगों पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने मामला कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने तीनों वाहनों के स्वामियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सरगुजा पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी नाबालिगों के मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर पहले भी कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया है। पुलिस ने पेरेंट्स से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की थी। इसके बावजूद कुछ पेरेंट्स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कहा है कि आगे भी नाबालिगों को वाहन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तीन नाबालिगों पर कार्रवाई, 75 हजार का जुर्माना अंबिकापुर यातायात पुलिस प्रभारी विजय कैवत्य की टीम ने 3 नाबालिगों को बाइक से फर्राटे भरते हुए पकड़ा। तीनों के परिजन वाहन मालिक हैं। तीनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला कोर्ट में पेश किया गया। जिला न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199(ए) के तहत तीनों वाहन मालिकों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। तीनों मामलों में कोर्ट ने कुल 75 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। सरगुजा पुलिस ने कहा कि नाबालिग बच्चे भारी ट्रैफिक या आपात स्थिति में वाहन चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम नहीं होते। ऐसे में उनके खुद के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। पुलिस ने पेरेंट्स से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बच्चे भर रहे सड़क पर फर्राटे पुलिस की समझाइश के बाद भी सरगुजा में स्कूली छात्र-छात्राओं को परिजन आसानी से बाइक और स्कूटी थमा दे रहे हैं। स्कूल टाइम में ये नाबालिग बाइक व स्कूटी से फर्राटे भरते देखे जा सकते हैं। इसके अलावे कोचिंगों में पढ़ने वाले नाबालिग भी अपनी दुपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे नाबालिगों को वाहन न सौंपें, अन्यथा कार्रवाई कर मामला कोर्ट भेजा जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button