Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
Breaking News

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

By adminJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 06 01t202751571 1780325953
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 06 01t202751571 1780325953
रायपुर जिले के दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने तथा देखने में कठिनाई वाले दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि यंग इंडिया की ओर से आयोजित इस मेले में कई निजी कंपनियां शामिल होंगी। इनमें क्रेडालिस केपिटल प्रा. लि., आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लि., बारबर्रिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. सहित अन्य प्रतिष्ठान दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। 11 हजार से 30 हजार तक मिलेगा वेतन रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार प्रतिमाह लगभग 11 हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा क्षेत्र रहेगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों। ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज साथ लाना जरूरी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को eRojgar पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल और छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी eRojgar पोर्टल या रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न

June 2, 2026

Chhattisgarh Sharab Ghotala: ED Attaches Rs 1200 Cr Property

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072736
Views Today : 12
Views Last 7 days : 1651
Views Last 30 days : 5651
Total views : 96259
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.