Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Sharab Ghotala: ED Attaches Rs 1200 Cr Property
Breaking News

Chhattisgarh Sharab Ghotala: ED Attaches Rs 1200 Cr Property

By adminJune 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs 417516796701780326761 1780333549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ED ने करीब 1200 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) किया है। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर की ‘ढेबर-सिटी’ और गोवा का ‘वेस्टइन होट

.

ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 3 अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए। कुर्क संपत्तियों की डीड वैल्यू करीब 200 करोड़ रुपए, जबकि बाजार मूल्य 1000 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

ED का दावा है कि गोवा का होटल शराब घोटाले के पैसे से करीब 110 करोड़ में खरीदा गया था। कैश ट्रांसपोर्ट का काम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के निर्देश पर किया गया था। इसके अलावा 3 कंपनियों ओम साई बेवरेजेस, दिशिता वेंचर्स और नेक्सजेन पावर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड अटैच किए गए हैं।

शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर की पेशी के समय तस्वीर।

शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर की पेशी के समय तस्वीर।

सिंडिकेट चलाते थे ढेबर-टुटेजा

ED के अनुसार, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एसीबी रायपुर की FIR के आधार पर हुई जांच में सामने आया कि, साल 2019 से 2023 के बीच एक संगठित शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में हेरफेर कर 2883 करोड़ से ज्यादा की आय अर्जित की।

जांच एजेंसी का दावा है कि, इस सिंडिकेट का संचालन अनवर ढेबर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के नेतृत्व में किया जा रहा था।

1720787398

रायपुर में जमीनें, बेनामी संपत्तियां भी कुर्क

पहले कुर्की आदेश में विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। ईडी के मुताबिक, विकास अग्रवाल सिंडिकेट के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। डिस्टिलरियों और FL-10A लाइसेंसधारकों से कमीशन की रकम जुटाकर सिंडिकेट तक पहुंचाता था।

इस कार्रवाई के तहत रायपुर स्थित ढेबर सिटी होम्स के कई भूखंडों के अलावा कई शेल कंपनियों के नाम पर खरीदी गई जमीनों को भी कुर्क किया गया है। इन संपत्तियों का मूल्य करीब 30 करोड़ रुपए बताया गया है।

शराब घोटाले के पैसे से खरीदा गया गोवा का होटल

दूसरे कुर्की आदेश में उत्तर गोवा के अंजुना स्थित प्रीमियम होटल ‘वेस्टइन गोवा’ को अटैच किया गया है। होटल पैसिफिका होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। ED का दावा है कि करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई यह संपत्ति शराब घोटाले से प्राप्त बेहिसाबी कैश से खरीदी गई थी। जांच में चैतन्य बघेल के निर्देश पर कैश के परिवहन का भी उल्लेख किया गया है।

3 कंपनियों के खाते और निवेश जब्त

तीसरे आदेश के तहत ओम साई बेवरेजेस, दिशिता वेंचर्स और नेक्सजेन पावर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड अटैच किए गए हैं। ED का आरोप है कि, इन कंपनियों को अपने मुनाफे का 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा सिंडिकेट को देने के लिए मजबूर किया जाता था। इससे करीब 51 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई।

319 1720790027

4 नए आरोपी नामजद

ED ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में छठी पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की थी। इसमें कारोबारी विजय भाटिया, टी. भुनेश्वर राव, प्रबीर शर्मा और निखिल चंद्राकर को आरोपी बनाया गया है।

ED के अनुसार प्रबीर शर्मा सिंडिकेट के लिए करोड़ों रुपए कैश परिवहन करता था, जबकि विजय भाटिया का ओम साई बेवरेजेस में बेनामी हिस्सेदारी से संबंध सामने आया है।

4 नए आरोपियों के जुड़ने के बाद शराब घोटाले से जुड़े PMLA मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ED ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

2 1720787589

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

183 करोड़ के CSMCL ओवरटाइम घोटाले की इनसाइड स्टोरी: MD बदलते रहे, कमीशन सिस्टम चलता रहा; पाठक-महादेव के समय भी नहीं रुका पेमेंट प्रोसेस

101780110085 1780333426

शराब घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में हुए ओवरटाइम भुगतान घोटाले की चार्जशीट में नया खुलासा हुआ है। ACB-EOW के अनुसार सरकारी शराब दुकानों का संचालन करने वाली कंपनी CSMCL में अफसर बदलते रहे। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग,6.77 करोड़ का नुकसान:गोदाम सहायक और वनरक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई जारी

June 2, 2026

सुशासन तिहार शिविर…78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड जैसी समस्या लेकर पहुंचे थे ग्रामीण

June 2, 2026

रायगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का खुलासा:फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पकड़ा गया

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072729
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1644
Views Last 30 days : 5644
Total views : 96252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.