Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » HC Bar Association Election: नामांकन से मतदान तक… बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखें तय
Breaking News

HC Bar Association Election: नामांकन से मतदान तक… बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखें तय

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 12 2025 bilaspur bar association elections
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


HC Bar Elections: बिलासपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रशासक ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 5 फरवरी को मतदान और 6 फरवरी को मतगणना होगी। दिसंबर से फरवरी तक पूरे चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत तिथियां तय की गई हैं। मतदाता सूची, दावा-आपत्ति, नामांकन, स्क्रूटनी और अंतिम सूची जारी करने की सभी प्रक्रियाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 05:25:35 AM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 05:25:35 AM (IST)

HC Bar Association Election: नामांकन से मतदान तक... बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखें तय
बिलासपुर HC बार एसोसिएशन चुनाव: प्रशासक ने जारी की अधिसूचना। फाइल फोटो

HighLights

  1. 17 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित
  2. 19 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि
  3. 10 फरवरी को विजेताओं को प्रमाण-पत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रशासक द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि अगले दिन मतों की गिनती की जाएगी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है, वहीं बकाया शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है।

शेड्यूल के मुताबिक 2 से 5 जनवरी तक मतदाता सूची में दावा-आपत्तियों की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 9 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 12 से 16 जनवरी के बीच नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा, जबकि 19 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी। 20 जनवरी को स्क्रूटनी की जाएगी और 21 जनवरी को पदवार उम्मीदवारों की प्राथमिक सूची जारी होगी।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 जनवरी तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 27 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव के दिन 5 फरवरी को मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अगले दिन 6 फरवरी को मतगणना शुरू होगी। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र 10 फरवरी को शाम 4 बजे प्रदान किए जाएंगे।

चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद माना जा रहा है कि कार्यालयीन दिनों में बिलासपुर हाई कोर्ट परिसर में वकीलों की गतिविधि और गहमागहमी बढ़ जाएगी। उम्मीदवार, उनके समर्थक और सहयोगी मतदाताओं को साधने के लिए कैंपेनिंग करते दिखाई देंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074890
Views Today : 81
Views Last 7 days : 4937
Views Last 30 days : 9388
Total views : 102974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.