Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » GST savings have reduced the burden on consumers’ pockets: MP | जीएसटी बचत से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है : सांसद – durg-bhilai News
Breaking News

GST savings have reduced the burden on consumers’ pockets: MP | जीएसटी बचत से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है : सांसद – durg-bhilai News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 175967790968e28dd597d24 4
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 175967790968e28dd597d24 4

.

सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर रविवार को जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर पुलगांव स्थित हार्वेस्टर ट्रैक्टर शो रुम पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी।

सांसद और विधायक ने नगपुरा निवासी गिरेश साहू पिता भगतराम साहू व कमलकांत साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए गिरेश ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। सेकेंड हैंड खरीदने के बारे में सोच रहा था। जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर खरीद पर पूरे 2 लाख रुपए की बचत हुई है। किसानों की चिंता का समाधान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ही कर सकते हैं।

शोरूम संचालक बाबूलाल जैन ने सांसद और विधायक को बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इजाफा हो रहा है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपए का आता था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है। कीमतों में कटौती और फेस्टिवल डिस्काउंट से किसानों की बड़ी बचत हो रही है। जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हो गए हैं। सांसद बघेल ने कहा इस जीएसटी बचत उत्सव से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है और त्योहारी सीजन में परिवारों की खुशियां बढ़ी हैं।

यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है। विधायक ललित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन और सुगम होगा। इस अवसर पर योगेश जैन, अल्पेश जैन, नितेश जैन, भाजपा जिला मंत्री गिरेश साहू, छग राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, भाजपा नेता दीपक चोपड़ा, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अनूप गटागट, समाजसेवी निर्मल लोढ़ा, समाजसेवी आशीष लूनिया आदि मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.