Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Girls showcase their talent on World Girl Child Day in Kondagaon | कोंडागांव में विश्व बालिका दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर रंगोली बनाई, स्वास्थ्य टीम ने दी सीख – Kondagaon News
Breaking News

Girls showcase their talent on World Girl Child Day in Kondagaon | कोंडागांव में विश्व बालिका दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर रंगोली बनाई, स्वास्थ्य टीम ने दी सीख – Kondagaon News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa59da89 2cf8 4eb3 85ce 56b39bc0f585 1760180517176
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत विश्व बालिका दिवस पर कोंडागांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत छात्राओं ने अपन

.

यह आयोजन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “छत्तीसगढ़ का प्राण – हर बेटी को जीवन” जैसी प्रेरणादायक थीम पर रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।

fd89a3e7 123b 4445 8a8d f10151aa6b72 1760180517175

कक्षा 12वीं की कु. हिमाक्षी और कु. चांदनी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं, कक्षा 9वीं से कु. पावनी, कु. तानी, कु. डीकेश्वरी और कु. तनु ने ‘हर बेटी को जीवन’ थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 11वीं की कु. चंचल, कु. गरिमा, कु. महेश्वरी और कु. टिकेश्वरी की रंगोली ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मानसिक स्वास्थ्य टीम की कुमारी निधि साहू और वीरेंद्र केला के साथ विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सोरी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय और उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न फिजिकल एक्टिविटी के माध्यम से तनाव नियंत्रण और मनोबल मजबूत रखने के तरीके भी सिखाए गए।

कक्षा 11वीं की कु. धनेश्वरी और उनकी टीम ने इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वीरेंद्र केला ने नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त, कांतेश देवांगन ने टीबी के लक्षण, उपचार, पोषण आहार और निःशुल्क दवाई वितरण योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में कुल 565 छात्राएं और 24 शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, रंगों और बालिकाओं की प्रतिभा से सराबोर रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074599
Views Today : 59
Views Last 7 days : 5583
Views Last 30 days : 9823
Total views : 102629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.