Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Girl dies due to treatment by quack doctor in Marwahi | मरवाही में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की मौत: शव को 1km पैदल ले जाना पड़ा; सड़क नहीं होने से गाड़ी नहीं पहुंच पाई – Gaurela News
Breaking News

Girl dies due to treatment by quack doctor in Marwahi | मरवाही में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की मौत: शव को 1km पैदल ले जाना पड़ा; सड़क नहीं होने से गाड़ी नहीं पहुंच पाई – Gaurela News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 142 1760075169
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शव को एक किलोमीटर तक पैदल उठाकर चले।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बच्ची को सही इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मरवाही ब्लॉक के सिलपहरी गांव में 13 साल की बच्ची को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने पहले उसे गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया।

.

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर उसे छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव में सड़कों की बदहाली के कारण परिजन शव को उठाकर 1 किलोमीटर पैदल चलकर घर तक लाए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाथों पर उठाकर घर तक लाए

जानकारी के मुताबिक, बच्ची माल टोला की रहने वाली थी। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से उसकी मौत हो गई।​​​​​​​ मौत के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन शव को वापस गांव ला रहे थे।

गांव पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले शव वाहन के चालक ने कीचड़ और गहरे गड्ढों से भरी सड़क को देखकर आगे बढ़ने से मना कर दिया।

इसके बाद परिजनों को कुछ लोगों की मदद से बच्ची के शव को लगभग एक किलोमीटर तक हाथों पर उठाकर घर ले जाना पड़ा।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई 13 साल की बच्ची की जान।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई 13 साल की बच्ची की जान।

डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिला चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार किया है कि बच्ची की मौत झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के कारण हुई है।

यह घटना खराब सड़क और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार है।

999b7632 cf52 465a 9128 0b8391ef230e 1760065763944



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074333
Views Today : 872
Views Last 7 days : 5403
Views Last 30 days : 9729
Total views : 101929
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.