Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gariaband: Murder for not returning Rs 1000 borrowed money | उधार के 1000 नहीं लौटाए तो दोस्तों ने मार डाला: गरियाबंद में ईंट-पत्थरों से कुचला, हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव तालाब में फेंका – Gariaband News
Breaking News

Gariaband: Murder for not returning Rs 1000 borrowed money | उधार के 1000 नहीं लौटाए तो दोस्तों ने मार डाला: गरियाबंद में ईंट-पत्थरों से कुचला, हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव तालाब में फेंका – Gariaband News

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9faeb3a6 cfd1 4e12 a543 d317e01ff39e 1761991619203
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उधार के 1 हजार रुपये नहीं लौटाए तो दोस्तों ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महज़ एक हजार रुपए के उधार ने एक दोस्त की जान ले ली। दोस्तों ने पहले युवक की लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद ईंट-पत्थरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिर दोस्तों ने हत्या के बाद शव के हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़

.

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। यह पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

comp 16 5 1761996554
comp 161 1761996576
comp 162 2 1761996586

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्गेश साहू (26 वर्ष) मूल रूप से परतेवा गांव का निवासी था। वो राजिम वार्ड क्रमांक 6 में रहकर मजदूरी करता था। दुर्गेश की राजिम के थाना पारा क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र धीवर (24 वर्ष) और थानेंद्र साहू (23 वर्ष) की दोस्ती थी।

मामूली पैसों को लेकर बढ़ा विवाद

दुर्गेश ने करीब 6 माह पहले वीरेंद्र से 1 हजार रुपये उधार लिए थे। जब वीरेंद्र ने पैसे मांगे, तो दुर्गेश टालमटोल करने लगा। इसपर वीरेंद्र गुस्से में आ गया और उसने दुर्गेश को सजा देने की ठान ली। इसके लिए उसने अपने दोस्त थानेंद्र और दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग की।

3016daf0 944b 4696 8dff 31e3e15a7bf8 1761991619204

नशे में धुत होकर की बेरहमी से पिटाई

प्लानिंग के तहत वीरेंद्र ने 27 अक्टूबर को दुर्गेश को राजिम वार्ड क्रमांक 6 के लोधिया तालाब बुलाया। यह जगह सुनसान रहता है। वीरेंद्र और उसके तीन दोस्त पहले दुर्गेश के साथ बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच वीरेंद्र ने नशे की हालत में दुर्गेश से अपने उधार के एक हजार रुपए मांगने लगा।

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में वीरेंद्र और उसके साथियों ने दुर्गेश के सा​थ मारपीट शुरू कर दी। वीरेंद्र और उसके दोस्तों ने दुर्गेश को लात-घूंसों, ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला।

इतना ही नहीं आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पत्थर से बांधकर लोधिया तालाब में फेंक दिया।

cc5de8ab e0bd 4c24 beb9 c0f36ac67bc2 1761991619204

तालाब में तैरता मिला शव

दो दिन बाद स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव को तैरते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत राजिम पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की। शव की पहचान दुर्गेश साहू के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दुर्गेश के परिजनों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पता चला कि दुर्गेश 27 अक्टूबर को अंतिम बार वीरेंद्र और उसके दोस्तों के साथ देखा गया ​था। इस आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल ईंट-पत्थर और अन्य सामान भी जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.