Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gariaband Collector said- Don’t show too much smartness VIDEO | गरियाबंद कलेक्टर बोले- ज्यादा होशियारी मत दिखाओ VIDEO: तालाब पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे ग्रामीण, अफसर बोले- बदतमीजी कर रहा था शख्स – Chhattisgarh News
Breaking News

Gariaband Collector said- Don’t show too much smartness VIDEO | गरियाबंद कलेक्टर बोले- ज्यादा होशियारी मत दिखाओ VIDEO: तालाब पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे ग्रामीण, अफसर बोले- बदतमीजी कर रहा था शख्स – Chhattisgarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 13 11759845830 1759857255
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए। ग्रामीण निस्तारी तालाब की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि ‘कुछ भी बोलते हो, ज्यादा होशियारी मत दिखाओ समझे न, अनावश्यक बात करने से कोई मतलब नह

.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण बदसलूकी कर रहा था। गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम सरकड़ा का है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मालगुजार परिवार ने तालाब पर कब्जा कर एक हिस्से में हैचरी बना दी है। हैचरी (मछली पालन के लिए बनाई गई कृत्रिम जगह) की वजह से तालाब में पानी नहीं भर पा रहा है। बदबू के कारण संक्रमण का खतरा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

ग्रामीण निस्तारी तालाब की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे।

ग्रामीण निस्तारी तालाब की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे।

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

3 हजार लोगों के लिए निस्तारी का एकमात्र स्रोत

इस मामले में सरपंच कृति लता दीवान, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बाबूलाल साहू और अधिवक्ता दशरथ निषाद ने बताया कि तालाब 3 एकड़ में फैला है। यह तालाब 3 हजार आबादी वाली बस्ती के लिए निस्तारी (नहाने-कपड़ा धोने) का मुख्य स्रोत है। तालाब में पानी नहीं होने से बदबू फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

निस्तारी पर रोक के बाद ग्रामीणों ने खंगाले दस्तावेज

ग्रामीणों ने कहा कि कलेक्टर ऑफिस से खाली हाथ लौटना पड़ा है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव में आक्रोश पनपेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। गांव में मालगुजार के उत्तराधिकारियों की ओर से निस्तारी रोकने के बाद ग्रामीणों ने तालाब का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।

1954 में बना था तालाब, रिकॉर्ड से हुई पुष्टि

अधिवक्ता दशरथ निषाद ने बताया कि निकाले गए गोस्वारा रिकॉर्ड के मुताबिक 1954 में तालाब निर्माण हुआ था। 1961 में जब सार्वजनिक स्थलों का सरकारीकरण किया जा रहा था। तभी ग्राम के सभी सार्वजनिक स्थलों को तत्कालीन मालगुजारों ने अपने नाम पर चढ़ा लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मालगुजार परिवार ने तालाब पर कब्जा कर लिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मालगुजार परिवार ने तालाब पर कब्जा कर लिया है।

1980 तक के रिकॉर्ड में जिस रकबे में तालाब का जिक्र था। वह अचानक 1981 में कृषि भूमि में तब्दील हो गया। जो तत्कालीन मालगुजार के वारिसों के नाम चढ़ गया। कृषि भूमि बताकर वारिसों ने तालाबों का भी बंटवारा कर लिया। मामला SDM न्यायालय में चल रहा है।

जानिए कलेक्टर ने क्या कहा?

इस मामले में दैनिक भास्कर की टीम ने कलेक्टर भगवान सिंह उइके से बात की। उन्होंने कहा कि कोई बदसलूकी नहीं हुई है। ये सब जानबूझकर किया जा रहा है। वह राजा लोगों का तालाब है। जिसमें मछली पालन किया गया है।

तालाब को ग्रामीणों के नाम किए जाने की मांग की जा रही है। किसी निजी स्वामित्व को कैसे किसी गांव के नाम पर कर सकते हैं। SDM खुद खड़ीं होकर बता रहीं थी, इसके बाद भी बदतमीजी कर रहा था। वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

………………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

प्राइवेट स्कूलों पर भड़के रायपुर कलेक्टर, VIDEO: कहा- मतदान दल को टुल्लू पंप का स्वीच तक नहीं बताया, रात 3 बजे हमने टैंकर भेजा

कलेक्टर गौरव सिंह ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जमकर फटकार लगाई थी।

कलेक्टर गौरव सिंह ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जमकर फटकार लगाई थी।

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जमकर फटकार लगाई। जिला प्रशासन ने सोमवार को RTE स्टूडेंट के ड्रॉप आउट की समस्या को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इस बीच ड्रॉप आउट मुद्दे के अलावा कलेक्टर ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्राइवेट स्कूल की अव्यवस्था पर भी बात की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.