Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gangotri murder case: Lakhs of rupees defrauded in the name of job | बेल्ट-चुनरी से महिला का गला रेता..चेहरा बिगाड़ने पत्थर से मारा: 19 साल के लड़के ने 1 लाख लेकर मर्डर किया; पैसे को लेकर विवाद था – Chhattisgarh News
Breaking News

Gangotri murder case: Lakhs of rupees defrauded in the name of job | बेल्ट-चुनरी से महिला का गला रेता..चेहरा बिगाड़ने पत्थर से मारा: 19 साल के लड़के ने 1 लाख लेकर मर्डर किया; पैसे को लेकर विवाद था – Chhattisgarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 15 5 1758862225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला का मर्डर हुआ है। मृतका गंगोत्री जांगड़े 2 युवकों के संपर्क में थी। जिन्होंने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए थे। जब नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस मांगे। नहीं देने पर थाने में शिकायत करने व

.

मामला नगपुरा चौकी क्षेत्र का है। एक 19 साल के लड़के ने महिला की हत्या करने के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी ली थी। 19 सितंबर की रात आरोपी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर महिला को बेल्ट और चुनरी से गला दबाकर मार डाला फिर पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर पत्थर से भी मारा।

मर्डर के बाद तीनों ने पास के ढाबे में खाना भी खाया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मास्टरमाइंड आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

दुर्ग के पुलगांव में मिली थी महिला की लाश।

दुर्ग के पुलगांव में मिली थी महिला की लाश।

ठगी और दबाव से शुरू हुआ विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतिका गंगोत्री जांगड़े (40 साल) दो युवकों के संपर्क में थी। दोनों ने उसे नौकरी लगाने का झांसा देकर पिछले 7-8 महीनों में लाखों रुपए लिए थे। लेकिन जब नौकरी नहीं लगी तो गंगोत्री ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने आरोपियों से साफ कह दिया कि यदि 20 सितंबर तक साक्षात्कार नहीं कराया तो वह पुलिस में शिकायत करेगी।

यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी। उन्हें डर था कि गंगोत्री सबके सामने पोल खोल देगी और ठगी का भांडा फूट जाएगा। इसी डर से उन्होंने गंगोत्री को खत्म करने की साजिश की।

वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर बनी हत्या की साजिश

मुख्य आरोपी ने अपने साथी निर्भय जांगड़े (19 साल) को 1 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या के लिए तैयार किया। यह रकम छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कातुलबोर्ड में ट्रांसफर की गई।

साजिश में हेमलता बंजारे (38 वर्ष) भी शामिल हुई। तीनों ने वीडियो कॉल पर हत्या की प्लानिंग की। आरोपी पहले भी हेमलता के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर करता रहा था।

अब जानिए, कैसे दिया वारदात को अंजाम

19 सितंबर की रात आरोपी ने गंगोत्री को ढाबे में खाना खाने के बहाने बुलाया। निर्भय और उसका साथी बाइक पर उसे लेकर टेमरी पहुंचे। वहां निर्भय ने अपना बेल्ट निकाला और साथी ने गंगोत्री को पटक दिया।

बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए गंगोत्री का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया।

आरोपियों ने महिला का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था।

आरोपियों ने महिला का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था।

हत्या करने के बाद ढाबा में खाया खाना

आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गंगोत्री के सभी जेवर उतार लिए गए, लेकिन जेवर आर्टिफिशियल निकलने पर उसे पर्स सहित फेंक दिया।

मोबाइल फोन आरोपी निर्भय ने अपने पास रख लिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाफना टोल प्लाजा की तरफ गए और वहां पर पास में ही एक ढाबे में खाना खाया। इसके बाद वे आरोपी कातुलबोर्ड लौट आए।

मकान मालिक को कहकर निकली थी खाना खाने जा रही हूं

पुलिस की जांच में पता चला कि शव गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (पिता हरीशचंद), निवासी ग्राम दादर, पोटिया चौक दुर्ग का है। वह 19 सितंबर की रात 8.45 बजे मकान मालिक को यह कहकर घर से निकली थी कि खाना खाने जा रही हूं। इसके बाद वह लापता हो गई। बाद में फिर गंगोत्री की लाश मिली थी।

महिला का मर्डर करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

महिला का मर्डर करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

20 सितंबर 2025 को ग्राम टेमरी में एक अज्ञात महिला का शव पत्थरों से कुचले हुए हालात में मिला था। महिला का चेहरा बुरी तरह विकृत था ताकि पहचान छिपाई जा सके।

नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग क्र. 87/2025 व अपराध क्र. 402/2025 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में जिन लोगों से गंगोत्री संपर्क में थी उनके बारे में जानकारी मिली। उनसे कड़ाई से पूछताछ में पूरे मामले की कड़ी जुड़ती चली गई।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  1. निर्भय जांगड़े (19 साल, जालबांधा खैरागढ़)
  2. जयदीप साहू (19 साल, कातुलबोर्ड दुर्ग)
  3. मनीष बंजारे (19 साल, आशा नगर दुर्ग)
  4. पवन कुमार सिंह (18 साल, कातुलबोर्ड भिलाई)
  5. हेमलता बंजारे (38 साल, कातुलबोर्ड भिलाई)
  6. विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

नगर निगम समेत अन्य विभागों में नौकरी का झांसा

इस पूरे मामले की शुरुआत नौकरी के नाम पर ठगी से हुई है। पुलिस के अनुसार यह पूरे लोग नगर निगम, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार लोगों से पैसे ले रहे थे। इसकी कड़ी गंगोत्री भी थी। हालांकि गंगोत्री को इस बात की जानकारी थी या नहीं कि यह ठगी का रैकेट है, इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

कई लोगों से लाखों रुपए लेने के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी तो गंगोत्री ने उन्हें पैसे वापस करने या फिर नौकरी देने का दवाब बनाया। सारा पैसा मास्टरमाइंड के पास ही था। ऐसे में गंगोत्री को रास्ते से हटाने के लिए उसने यह सारा प्लान किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

नाखून में फंसी चमड़ी से खुुला राज…पति-बेटे ने मारा था:रायपुर में गला घोंटकर फांसी पर लटकाया, 20 महीने बाद आई DNA रिपोर्ट में पकड़ाए

91758707564 1758862162

रायपुर के उरकुरा इलाके में 20 महीने पहले हुई महिला की संदिग्ध मौत का राज डीएनए रिपोर्ट से खुल गया है। जांच में सामने आया कि 44 वर्षीय कान्ति साहू की हत्या उसके पति डोमार सिंह साहू और बेटे धर्मराज साहू ने की थी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जनगणना: 30 तक स्व-गणना यह ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं

April 18, 2026

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067692
Views Today : 28
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 3969
Total views : 88620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.