बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर केंदा घाट से कारीआम के बीच 5.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे संभाग द्वारा विकसित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 218 करोड़ रुपए है, जिसमें भूमि अधिग्रहण और मुआव
.
यह रास्ता पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। सड़क निर्माण के लिए 11 से 23 मीटर ऊंची पहाड़ियों को काटकर सीधा रास्ता बनाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इस खंड पर मौजूद 11 खतरनाक मोड़ों में से केवल तीन ही बचेंगे। इससे भारी वाहनों और यात्रियों दोनों के लिए यह मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

पर्यावरणीय संतुलन बनाने के लिए करेंगे विशेष उपाय
यह क्षेत्र वनक्षेत्र में आता है और यहां जंगली तथा पालतू जानवरों की आवाजाही रहती है, इसलिए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।
सड़क निर्माण में चार स्थानों पर वाया डक्ट बनाए जाएंगे, जिससे जानवर सड़क के नीचे से सुरक्षित रूप से पार कर सकेंगे और वाहनों का आवागमन बाधित नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार, यह परियोजना वर्तमान में अनुमोदन और टेंडर प्रक्रिया में है। अगले 4 महीनों के अंदर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह परियोजना क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाएगी और यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
<
