Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former judge’s daughter-in-law alleges assault and harassment | पूर्व जज की बहू ने लगाया मारपीट-प्रताड़ना का आरोप: कहा- कम दहेज लाने का देते थे ताना, 25 लाख मांगे; 7 पर केस दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Former judge’s daughter-in-law alleges assault and harassment | पूर्व जज की बहू ने लगाया मारपीट-प्रताड़ना का आरोप: कहा- कम दहेज लाने का देते थे ताना, 25 लाख मांगे; 7 पर केस दर्ज – durg-bhilai News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2c67e0fd 376d 4af4 8364 09e05d595ede 1764923856290
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2c67e0fd 376d 4af4 8364 09e05d595ede 1764923856290

दुर्ग में एक पूर्व न्यायाधीश के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है है। महिला थाना दुर्ग में एमएससी बायोटेक शिक्षित प्रेरणा लुनिया की शिकायत पर सुसराल वालों पर मामला दर्ज हुआ है।

.

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के ससुर अशोक कुमार लुनिया एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और कवर्धा जिले में रहते हैं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

‘कम दहेज लाने’ का ताना देने का आरोप

पीड़िता के शिकायत के मुताबिक, उनकी शादी 10 जून 2025 को दुर्ग के नगपुरा तीर्थ में हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने शादी में टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, गद्दे-बिस्तर, लगभग 17-20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 5 लाख रुपए नकद फर्नीचर व अन्य सामान खरीदने के लिए दिए थे।

प्रेरणा का आरोप है कि शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही पति और ससुराल वाले उन्हें ‘कम दहेज लाने’ का ताना देने लगे। उन्होंने बताया कि कामवाली बाई के जाने के बाद उनसे घर का सारा काम करवाया जाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती, कमरे में बंद कर मारपीट की जाती और उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता था।

प्रेरणा ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे अंडरगारमेंट्स तक धुलवाए जाते थे। परिवार के सदस्य खुद खाना खाकर बचा हुआ उन्हें देते थे, जिसके कारण कई बार उन्हें भूखे सोना पड़ता था।

सुसराल के 7 सदस्यों पर मामला दर्ज

प्रेरणा ने अपनी शिकायत में 7 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें पति अमन लुनिया, देवर आयुष लुनिया, सास सितारा देवी लुनिया, ससुर अशोक कुमार लुनिया (सेवानिवृत्त न्यायाधीश), बड़े ससुर अजय बोथरा, बड़ी सास लता बोथरा और रिश्तेदारी से जुड़े अन्य परिवारजन शामिल हैं।

इन सभी पर दहेज मांगने, मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने, बहू का स्त्रीधन रोकने और उसे घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, उसका कहना है कि पति ने अपनी दुकान के लिए 25 लाख भी मांगे।

पीड़िता बोली- नौकरानी जैसा काम करवाते थे

पीड़िता ने अपने शिकायत में कहा कि सास-ससुर और पति मुझे नौकरानी जैसा व्यवहार करते थे। उनके जूते-चप्पल तक मुझे साफ करवाए जाते थे। पहले खुद खाना खाते, बचे तो देते, नहीं तो मुझे भूखे ही रहना पड़ता था। अक्सर कमरे में बंद कर पिटाई करते थे।

प्रेरणा ने अपने देवर आयुष लुनिया पर एक और गंभीर आरोप लगाया है कि रोज शराब पीकर वो कमरे में घुस आता था। गाली-गलौच करता और हाथ पकड़कर कमरे से बाहर निकाल देता था।पति पर रोज मारने का आरोप है।

महिला थाने में 3 बार काउंसलिंग, सभी असफल

प्रेरणा ने 4 अक्टूबर को महिला थाना दुर्ग में शिकायत दी थी, जिस पर 7 अक्टूबर , 28 अक्टूबर और 4 नवंबर को काउंसलिंग की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने किसी में सहयोग नहीं किया।

शिकायत पर महिला थाना ने धारा 85, 3(5), BNS की अन्य धाराएं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है। आवेदिका ने मांग की है कि उनका स्त्रीधन लौटाया जाएं, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.