![]()
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर रायपुर में बड़ी कार्रवाई की। जिले के अलग-अलग इलाकों में डेयरी दुकानों और इकाइयों से 6350 किलो नकली खोवा, पनीर, एनालॉग चीज, लस्सी और कलाकंद जब्त किया गया।
.
जब्त सामग्री की कुल कीमत 14 लाख 63 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को नकली और अमानक दूध उत्पादों का बड़े पैमाने पर भंडारण और बिक्री की जानकारी भी टीम को मिली। सभी जब्त खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन जगहों से पकड़ा गया मिलावटी सामान
- सरस गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, बोरीयाखुर्द: 200 किलो लस्सी मिक्स्ड फ्लेवर और 900 किलो कृष्णा बर्फी जब्त (1.75 लाख)।
- काशी एग्रो फूड्स, बीरगांव: 500 किलो एनालॉग चीज जब्त (1.15 लाख)।
- विवान फूड्स, प्रोफेसर कॉलोनी: 500 किलो लस्सी पनीर जब्त (1.50 लाख)।
- एस. जे. डेयरी, बिलासपुर हाईवे : 4450 किलो पैक्ड मिल्की मल्टी फ्रेश पनीर और एनालॉग जब्त (10.23 लाख)।
<
