Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सलिहाभांठा सरपंच उपचुनाव…पूर्व मंत्री के भांचा बहू-भतीजे में टक्कर:युवा सरपंच के निधन से खाली हुई थी कुर्सी, 1 जून को मतदान
Breaking News

सलिहाभांठा सरपंच उपचुनाव…पूर्व मंत्री के भांचा बहू-भतीजे में टक्कर:युवा सरपंच के निधन से खाली हुई थी कुर्सी, 1 जून को मतदान

By adminMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
094c1d8b f2b6 4af3 bf43 6da06561df8b 1780206874250
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



094c1d8b f2b6 4af3 bf43 6da06561df8b 1780206874250
कोरबा के करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में 1 जून को सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। यह चुनाव राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के परिवार से जुड़े दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। फरवरी-मार्च 2025 में हुए पंचायत चुनाव में नवरंगलाल कंवर को मतदाताओं ने सरपंच चुना था। तीन माह बाद उनके आकस्मिक निधन से यह पद खाली हो गया। इसके बाद रामप्रसाद कंवर को सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच की जिम्मेदारी दी गई थी। इस उपचुनाव में ननकीराम कंवर की भांचा बहू प्रभा देवी रामप्रसाद कंवर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला ननकीराम कंवर के सगे भतीजे विजय कंवर से हो रहा है। विजय कंवर पंचायत के सर्वांगीण विकास का दावा कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। सलिहाभांठा का राजनीतिक इतिहास सलिहाभांठा ग्राम पंचायत पूर्व सांसद दिवंगत डॉ. बंशीलाल महतो और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का गृह ग्राम रहा है। यह पहली बार है जब सरपंच चुनाव में मुख्य ग्राम सलिहाभांठा से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। बाकी कार्यकाल के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी आश्रित ग्राम बंधवाभांठा को दी गई है। 1456 मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग मतदान 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। दोनों गांवों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1456 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 745 पुरुष मतदाता और 711 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता मुख्य ग्राम सलिहाभांठा से हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध,महिला ने घर बुलाकर मार डाला:आपत्तिजनक-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पति संग की हत्या; शव बोरी में फेंका

May 31, 2026

पंचायत उपचुनाव…32 पंच-2 सरपंच निर्विरोध चुने गए:1 जून को 8 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए मतदान, वोटिंग की तैयारी पूरी

May 31, 2026

अवैध रेत खनन…कांग्रेस ने सरकार को घेरा:पूर्व MLA बोले कब्र के शव भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं, नेता-अफसर भ्रष्टाचार में मशगूल

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072602
Views Today : 98
Views Last 7 days : 1594
Views Last 30 days : 5465
Total views : 95823
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.