Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पंचायत उपचुनाव…32 पंच-2 सरपंच निर्विरोध चुने गए:1 जून को 8 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए मतदान, वोटिंग की तैयारी पूरी
Breaking News

पंचायत उपचुनाव…32 पंच-2 सरपंच निर्विरोध चुने गए:1 जून को 8 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए मतदान, वोटिंग की तैयारी पूरी

By adminMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 4 1780218469
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 4 1780218469
त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पूरा हो चुका है। बाकी पदों के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। जिले में कुल 40 पंच पदों में से 32 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बाकी 8 पंच पदों के लिए मतदान होगा। 6 सरपंच पदों में से 2 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है। एक ग्राम पंचायत में नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण पद खाली है। बाकी 3 सरपंच पदों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान होने वाले क्षेत्र विकासखंड गुण्डरदेही की ग्राम पंचायत देवरी ख, मचौद, सांकरी, परना में 4 पंच पदों पर मतदान होगा। ग्राम पंचायत हल्दी में एक सरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। विकासखंड डौण्डीलोहारा की ग्राम पंचायत कापसी के वार्ड क्रमांक 5 में पंच पद पर मतदान होगा।ग्राम पंचायत टटेंगा के वार्ड क्रमांक 3, 10, 12 में भी पंच पदों के लिए मतदान होगा। टटेंगा और करेंगांव में एक-एक सरपंच पद के लिए भी चुनाव होगा। निर्विरोध निर्वाचन वाले क्षेत्र विकासखंड बालोद की ग्राम पंचायत हथौद, डेंगरापार, लाटाबोड़ में 3 पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।विकासखंड गुरूर में कंवर, धनेली, कोलिहामार, बालोदगहन में 4 पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत डढारी में सरपंच पद के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। अन्य विकासखंडों की स्थिति विकासखंड गुण्डरदेही में डूडिया, बोरगहन-अ, हल्दी, कसौंदा साजा, जेवरतला, बोरगहन-फ, खपरी-ब में 8 पंच पद निर्विरोध रहे। सियनगरा और साजा ग्राम पंचायत में 2 सरपंच पद भी निर्विरोध भरे गए। विकासखंड डौण्डीलोहारा में टटेंगा के वार्ड क्रमांक 1 से 11 तक अनेक वार्डों में कुल 15 पंच पद निर्विरोध रहे। कोरगुड़ा, करेंगांव, डेंगरापार, भडेरा, बैहाकुआ, कसही लोहारटोला में भी पंच पद निर्विरोध भरे गए। विकासखंड डौण्डी की ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग और अवारी में 2 पंच पद निर्विरोध संपन्न हुए। मतदान की तैयारी निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शेष सभी पदों के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सलिहाभांठा सरपंच उपचुनाव…पूर्व मंत्री के भांचा बहू-भतीजे में टक्कर:युवा सरपंच के निधन से खाली हुई थी कुर्सी, 1 जून को मतदान

May 31, 2026

अवैध रेत खनन…कांग्रेस ने सरकार को घेरा:पूर्व MLA बोले कब्र के शव भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं, नेता-अफसर भ्रष्टाचार में मशगूल

May 31, 2026

खेती में बढ़ रहा नैनो उर्वरकों का इस्तेमाल:कम लागत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी की सुरक्षा का नया ऑप्शन

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072598
Views Today : 89
Views Last 7 days : 1585
Views Last 30 days : 5456
Total views : 95814
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.