Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Five officers are in the race to become Raipur’s commissioner. | रायपुर पुलिस कमिश्नर बनने की रेस में 5 अफसर: दीवाली के बाद कैबिनेट लेगी निर्णय, 1 नवंबर से लागू होगी कमिश्नरी – Raipur News
Breaking News

Five officers are in the race to become Raipur’s commissioner. | रायपुर पुलिस कमिश्नर बनने की रेस में 5 अफसर: दीवाली के बाद कैबिनेट लेगी निर्णय, 1 नवंबर से लागू होगी कमिश्नरी – Raipur News

By adminOctober 15, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 331759227487 3 1760543352
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, दीवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है, जिसके ब

.

9 1175525968517574165071757438217 1760543364

जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) से प्रतिवेदन मांगा था। इसके बाद एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी, जिसमें आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा और एसपी संतोष सिंह सदस्य थे। समिति ने विभिन्न राज्यों की पुलिस कमिश्नर प्रणालियों का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन पखवाड़ेभर पहले गृह विभाग को सौंप दिया है। कमेटी के रिपोर्ट पर अब साय कैबिनेट के सदस्य निर्णय लेंगे।

कमेटी ने दिए है तीन सुझाव

एडीजी प्रदीप गुप्ता की कमेटी ने जिन राज्यों में कमिश्नरी लागू है, वहां की स्टडी करके अपना प्रतिवेदन तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर की रैंक को लेकर तीन विकल्प तैयार किए गए हैं।

पहला विकल्प: एडीजी रैंक के अधिकारी को कमिश्नर बनाना।

दूसरा विकल्प: आईजी रैंक का अधिकारी नियुक्त करना है।

तीसरा विकल्प: डीआईजी रैंक के अधिकारी को कमिश्नर बनाना

इनमें से किस विकल्प को अपनाया जाएगा, इसका फैसला कैबिनेट बैठक में किया जाएगा। साथ ही, शीर्ष पद के चयन के आधार पर जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और एसीपी की संख्या भी तय की जाएगी। प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार, कमिश्नर से लेकर थाना प्रभारी (टीआई) तक लगभग 60 से अधिक अधिकारी इस नई व्यवस्था में कार्य करेंगे।

कमेटी ने इन राज्यों की करी स्टडी

  • ओडिशा
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक

अब पढ़ें कौन अफसर लगे है कमिश्नर बनने की रेस में

IPS सुंदर राज पी।

IPS सुंदर राज पी।

IPS सुंदरराज पी

  • 2003 बैच के आईपीएस अफसर है।
  • पी सुंदरराज मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
  • जन्म 27 फरवरी 1980 को हुआ था।
  • पी सुंदरराज ने बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री ली है।
  • पी सुंदरराज पी बस्तर में एसपी, डीआईजी और प्रभारी आईजी रह चुके हैं।
  • पी सुंदरराज छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कबीरधाम राजनांदगांव, कोरबा जिले के एसपी भी रह चुके हैं।
  • बस्तर में चार चुनाव का अनुभव।
IPS राहुल भगत।

IPS राहुल भगत।

IPS राहुल भगत

  • IPS राहुल भगत छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस है।
  • वे मूलतः झारखंड के रहने वाले है।
  • राहुल भगत का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ है।
  • राहुल भगत पीजीडीएम मार्केटिंग एंड टेलीकॉम की डिग्री ली है।
  • राहुल भगत छत्तीसगढ़ में सबसे पहले नारायणपुर जिले के एसपी बने। जिसके बाद कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रह चुके है।
  • कवर्धा के एसपी रहने के दौरान 2016 में डेपुटेशन पर इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय के पर्सनल सेकेट्री बन कर राहुल भगत दिल्ली चले गए।
  • राहुल भगत प्रदेश के पहले ऐसे आईपीएस हैं जिन्हें पुलिस विभाग से संबद्ध विभागों से बाहर के विभाग में डेपुटेशन मिली।
  • डेपुटेशन से वापस लौटने के बाद राहुल भगत कुछ दिनों तक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ रहे।
  • फिर वे नवगठित पुलिस रेंज राजनांदगांव के पहले आईजी बने।
  • उसके बाद भगत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सचिव नियुक्त किया गया ।
  • राहुल भगत ऐसे आईपीएस है जिन्हें प्रदेश में पहली बार आईपीएस होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।
IPS अमरेश मिश्रा।

IPS अमरेश मिश्रा।

IPS अमरेश मिश्रा:

  • अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस है।
  • वे मूलतः बिहार के बक्सर के रहने वाले है।
  • उनका जन्म 7 फरवरी 1980 को हुआ है।
  • अमरीश मिश्रा बीटेक डिग्री होल्डर है।
  • बिलासपुर जिले में वे प्रशिक्षु आईपीएस रहे। पुलिस अधीक्षक के तौर पर पहली बार नारायणपुर जिले में पदस्थ हुए। फिर दंतेवाड़ा, कोरबा, दुर्ग और रायपुर के एसपी रहे।
  • रायपुर एसपी रहने के दौरान 2019 में NIA में डेपुटेशन में एसपी बन कर चले गए।
  • वहीं एसपी रहते हुए उनका डीआईजी व आईजी के पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन हुआ।
  • प्रोफार्मा का मतलब छत्तीसगढ़ में वो जब डेपुटेशन से लौटेंगे तो आईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे।
  • डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ वापस लौटने पर उन्हें रायपुर रेंज का आईजी बनाया गया।
  • रायपुर आईजी के साथ ही उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के प्रमुख का दायित्व भी सौंपा गया है।
  • अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ के पहले सिविल सर्वेंट होंगे जिन्होंने ऑक्सफोर्ड और हावर्ड से मास्टर डिग्री ली है।
IPS अजय यादव

IPS अजय यादव

IPS अजय यादव:

  • अजय यादव छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईपीएस है।
  • वे मूलतः छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले है।
  • आईपीएस बनने से पहले उनका चयन आईडीएएस में हुआ था।
  • अजय यादव का जन्म 1 अगस्त 1976 को हुआ है।
  • अजय यादव ने प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उन्होंने 2006 में बिलासपुर जिले के बिल्हा थाने के थाना प्रभारी का चार्ज तीन माह तक सम्हाला था।
  • एसपी के तौर पर उनका पहला जिला नारायणपुर रहा।
  • अजय यादव रायपुर, सरगुजा रेंज के आईजी भी रह चुके है।
  • रायपुर रेंज आईजी रहते हुए उन्होंने इंटेलिजेंस चीफ की जिम्मेदारी भी सम्हाली है।
  • अजय यादव को राष्ट्रपति वीरता पदक व सराहनीय सेवा पदक भी मिल चुका है।
IPS रतनलाल डांगी

IPS रतनलाल डांगी

IPS रतनलाल डांगी:

  • आईपीएस रतनलाल डांगी 2003 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस हैं।
  • रतन लाल डांगी का जन्म 1 अगस्त 1973 को हुआ है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त करने वाले वे पहले आईपीएस हैं।
  • रतनलाल डांगी आईपीएस बने और उन्हें 2003 बैच व छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ।
  • छत्तीसगढ़ में वे एसडीओपी कांकेर एसपी बीजापुर, कांकेर, कोरबा , बिलासपुर फिर कोरबा एसपी के पदस्थ रहे है। जिसके बाद डीआईजी कांकेर, दंतेवाड़ा व राजनांदगांव पदस्थ रहे हैं। व सरगुजा आईजी के साथ ही दुर्ग व बिलासपुर रेंज के आईजी का भी प्रभार संभाल चुके हैं।
  • आईपीएस रतनलाल डांगी देशभर के युवाओं के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कैरियर गाइडेंस उपलब्ध करवाते हैं और उन्हें शारीरिक फिटनेस व स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • रतनलाल डांगी के बारे में कहा जा सकता है कि प्रदेश के इकलौते ऐसे आईपीएस हैं जो हर रेंज के आईजी बन चुके हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1706
Views Last 7 days : 3279
Views Last 30 days : 7944
Total views : 99743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.