![]()
पहले तो व्यापमं ने सीजी सेट के नतीजे जारी करने में देरी की। अब जो क्वालिफाई हो चुके हैं उन्हें ई-सर्टिफिकेट देने में देरी की जा रही है। नतीजे जारी हुए पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। 19 विषयों में अध्यापन की पात्
.
इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सीजी सेट एग्जाम 21 जुलाई को आयोजित किया गया था। नतीजे जून 2025 में जारी हुए। इस तरह से रिजल्ट जारी करने में व्यापमं को 11 महीने लगे थे। वहीं दूसरी ओर रिजल्ट जारी हुए करीब पांच महीने हो गए हैं लेकिन ई-सर्टिफिकेट का अब तक जारी नही हुआ है। इस बारे में कोई सूचना भी जारी नहीं की गई है, जिससे पता चल सके कि व्यापमं से इसे कब जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में सीजी सेट का आयोजन किया गया था। य
ह 19 विषयों के लिए हुई थी। इसमें विधि, इतिहास, होम साइंस, शारीरिक शिक्षा, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मनोविज्ञान, हिन्दी, लाइफ साइंस, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मैथेमेटिकल साइंस, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस आदि विषय शामिल है। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ लाख आवेदन आए थे। एक लाख परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 5947 क्वालिफाई हुए थे।
अगले साल फिर होगा सेट
अगले साल यानी 2026 में फिर सीजी सेट का आयोजन किया जाएगा। व्यापमं ने पिछले दिनों अप्रैल से दिसंबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को सीजी सेट आयोजित किया जाएगा। पिछली बार 19 विषयों के लिए यह परीक्षा हुई थी, इस बार विषयों की संख्या बढ़ेगी।
<
