Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » First ever bridal competition in Dhamtari, Sudha Chandran attends | धमतरी में पहली बार ब्राइडल कॉम्पीटिशन, सुधा चंद्रन पहुंचीं: एक्ट्रेस ने कहा- महिला की सफलता में पुरुष का हाथ; आत्महत्या कायरता – Dhamtari News
Breaking News

First ever bridal competition in Dhamtari, Sudha Chandran attends | धमतरी में पहली बार ब्राइडल कॉम्पीटिशन, सुधा चंद्रन पहुंचीं: एक्ट्रेस ने कहा- महिला की सफलता में पुरुष का हाथ; आत्महत्या कायरता – Dhamtari News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20fe686d 49db 4e4a 89c3 f4c5d190a30f 1765537960141
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में पहली बार ब्राइडल कॉम्पीटिशन और फैशन-शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना सुधा चंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं की सफलता में पुरुषों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया और आ

.

यह आयोजन शहर के अग्रसेन भवन में हुआ। प्रदेशभर से फैशन शो में 10 और ब्राइडल कॉम्पीटिशन में 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुधा चंद्रन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अपने नृत्य का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है।

आज की पीढ़ी की महिलाओं को कुछ नया करने की स्वतंत्रता मिली है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलने से उनकी प्रतिभा और निखर रही है। उन्होंने पुरानी कहावत को बदलते हुए कहा कि अब महिला की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ होता है। देश के कोने-कोने से महिलाएं और युवतियां अपनी प्रतिभा के दम पर महानगरों में अपनी पहचान बना रही हैं।

a84a65a5 2393 4731 a6d1 b851923ca4ba 1765537960127
6f377cc6 7ca7 47aa 9d4b 6e2b287c3959 1765537960132
1fd89917 135e 4f72 bf5f e69d367029a9 1765537960128

महिलाएं संघर्ष से सफलता हासिल करना जानती हैं- सुधा

सुधा चंद्रन ने बताया कि उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान नकारात्मक भूमिकाओं से मिली है, जिसका श्रेय टेलीविजन को जाता है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं संघर्ष करके सफलता हासिल करना जानती हैं। आत्महत्या जैसे कदम उठाने वालों को कायर बताते हुए सुधा चंद्रन ने कहा कि वे जीवन में संघर्ष करना नहीं जानते।

उन्होंने जोर दिया कि आगे बढ़ने के लिए पारिवारिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। परिजनों को अपनी बेटियों पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह दौर नहीं रहा जब लोग समाज के डर से अपनी लड़कियों का समर्थन नहीं करते थे, जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती थी।

2a5e28e4 ec7e 4fbc a3f7 1879d3d32e81 1765537960125

महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की आयोजिका उषा शर्मा ने कहा कि धमतरी में पहली बार फैशन-शो और ब्राइडल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इसमें धमतरी के अलावा अन्य प्रदेशों की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फैशन-शो में 10 प्रतिभागी और ब्राइडल कॉम्पिटिशन में 10 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया। फाउंडेशन में 100 सदस्यों की पूरी टीम है।

bc1b023b 4910 496f 8fe4 8df6842d7cea 1765537960129



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.