Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » FIR against Amit Baghel for controversial remarks in Raipur | दीनदयाल-अग्रेसन-महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल पर FIR: कहा था- इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते, अग्रवाल-समाज के विरोध के बाद एक्शन – Chhattisgarh News
Breaking News

FIR against Amit Baghel for controversial remarks in Raipur | दीनदयाल-अग्रेसन-महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल पर FIR: कहा था- इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते, अग्रवाल-समाज के विरोध के बाद एक्शन – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 811761646633 1761714557
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के बयान के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है। अमित बघेल छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत

.

अमित बघेल ने कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

अमित बघेल की इसी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद 28 अक्टूबर की रात को सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की।

रायपुर में सिंधी समाज के लोगों ने बैठक लेकर पुलिस से शिकायत करने की सहमति बनाई।

रायपुर में सिंधी समाज के लोगों ने बैठक लेकर पुलिस से शिकायत करने की सहमति बनाई।

अमित बघेल के बयानों से समाज नाराज

कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 किसी वर्ग के धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सलाहकार अनूप मसंद ने बताया कि अमित बघेल के बयानों से समाज नाराज है। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने बैठक लेकर पुलिस से शिकायत करने की सहमति बनाई। सिटी कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत ने भी कोर कमेटी की बैठक रखी, जिसमें अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत करने की सहमति बनी।

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत ने भी कोर कमेटी की बैठक रखी, जिसमें अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत करने की सहमति बनी।

रायपुर में राज्योत्सव से पहले किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित कर दी गई थी।

रायपुर में राज्योत्सव से पहले किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित कर दी गई थी।

रायपुर के कोतवाली में अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग की थी।

रायपुर के कोतवाली में अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग की थी।

पहले जानिए क्या है मूर्ति विवाद ?

दरअसल, रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई। 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।

इस हंगामे के बाद, 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित कर दी गई। पुलिस ने इसी दिन सुबह राम मंदिर के पास से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था और उसने नशे में मूर्ति तोड़ी थी।

शनिवार देर रात मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।

शनिवार देर रात मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।

रायपुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

CSP रामाकांत साहू के मुताबिक, आरोपी मनोज सतनामी सारंगढ़ के पुसौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। सेंद्री और रांची में इलाज हुआ था। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। वह गांव में पहले भी मारपीट कर चुका है।

long text quote 17 1761645389

अमित बघेल के इस बयान का प्रदेश भर में विरोध हुआ, समाज के लोगों ने क्या कुछ कहा ये जानिए ?

महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी असहनीय, बघेल माफी मांगे- अग्रवाल समाज

अमित बघेल के विवादित बयान पर छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस कार्रवाई के बीच में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेताओं ने अनर्गल बयान दिया। अग्रसेन महाराज का बड़ा योगदान रहा है। हम उनके वंशज हैं, दाऊ कल्याण सिंह ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 1900 एकड़ जमीन कृषि विश्वविद्यालय को दी।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए DKS अस्पताल का निर्माण करवाया गया। आज जिस जगह पर एम्स अस्पताल बना हुआ है वहां पर की 250 एकड़ जमीन भी समाज ने दी है। दुधाधारी मंदिर को दाऊ दीनानाथ ने बनवाया है।

long text quote 18 1761645662

रायगढ़ में अग्रवाल समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग

रायगढ़ में 28 अक्टूबर की सुबह गांधी गंज में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने SP ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा। इसमें कहा गया कि अमित बघेल ने अपने बयान में महाराजा अग्रसेन, भगवान श्रीराम के वंशजों, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के भगवान पर अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है।

समाज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि, इस बयान से पूरे अग्र समाज और स्वर्ण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पर SP दिव्यांग पटेल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों ने आवेदन दिया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायगढ़ में मंगलवार सुबह गांधी गंज में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा।

रायगढ़ में मंगलवार सुबह गांधी गंज में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा।

सरगुजा में थाने के बाहर धरना

सरगुजा में अग्रवाल समाज के लोगों ने कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपकर अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि, अमित बघेल को जेल में डालना चाहिए।

अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि, बघेल का बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। वहीं, मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि, भगवान अग्रसेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से समाज आक्रोशित है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि अग्रवाल समाज की शिकायत पर कोतवाली थाना अंबिकापुर में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सरगुजा में समाज के लोगों ने कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

सरगुजा में समाज के लोगों ने कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

प्रदेशभर में अग्रवाल समाज का आक्रोश

अग्रवाल समाज के लोग रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। समाज का कहना है कि छत्तीसगढ़ की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे बयान देने वालों पर सख्त कदम उठाना जरूरी है। 2 दिनों तक चले इस विरोध के बाद 28 अक्टूबर की रात अमित बघेल पर FIR दर्ज हुई।

…………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी:बवाल के बाद लगी नई प्रतिमा; आरोपी अरेस्ट, परिजनों ने बताया मानसिक रूप से बीमार

रायपुर में राज्योत्सव से पहले किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित कर दी थी। सोमवार को नई प्रतिमा स्थापित की गई।

रायपुर में राज्योत्सव से पहले किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित कर दी थी। सोमवार को नई प्रतिमा स्थापित की गई।

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ हुई है। रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। रविवार को हुए बवाल के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.