Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Farmers staged a road blockade, bringing traffic to a standstill. | किसानों ने किया चक्काजाम, यातायात ठप – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Farmers staged a road blockade, bringing traffic to a standstill. | किसानों ने किया चक्काजाम, यातायात ठप – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 17659771286942ac285c6bc 1002068190
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 17659771286942ac285c6bc 1002068190

.

धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला जीपीएम के आह्वान पर किसानों ने मरवाही के सिवनी मोड़ पर एक दिवसीय चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे लंबे समय तक यातायात बाधित रहा।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण राय ने बताया कि जिले के किसान लंबे समय से धान खरीदी, टोकन व्यवस्था और भुगतान से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान आंदोलन के लिए मजबूर हुए। किसानों ने कहा कि समितियों की धान खरीदी लिमिट आधी किए जाने से टोकन न कट पाने की समस्या, तुहर टोकन एप में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन टोकन 30% और ऑफलाइन 70% करने की मांग, समितियों द्वारा शासन के आदेश के विरुद्ध 40.700 के बजाय 40.800 व 40.900 तक तौल की शिकायत, बोरा तौल के नाम पर हमालों द्वारा अवैध वसूली, एग्रीस्टेक में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होना, वारिसान पंजीयन अब तक शुरू न होना और बैंकों से धान भुगतान निकासी सीमा 30 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने की मांग की है। इस आंदोलन में जिला मंत्री सीताराम केंवट, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, तहसील अध्यक्ष चूड़ामन केंवट, सुशील चंद, सावन राय, माखन रजक, सुखदेव सिंह, अजय जायसवाल, शेरसिंह, संदीप राय, अमित तिवारी उपस्थित रहे।

उग्र आंदोलन की चेतावनी आंदोलन की सूचना पर एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी एवं बैंक अधिकारी सुबह से ही आंदोलन स्थल पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को सोमवार तक सभी मांगों पर समाधान और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है और अब निर्णय सरकार व प्रशासन के हाथ में है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी

May 25, 2026

विवाद के बीच बैज ने सिंहदेव के पैर छुए, VIDEO:भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता: PCC चीफ की जिम्मेदारी देना हाईकमान का फैसला

May 25, 2026

बारीकी से परखी जा रही डिजिटल आंकड़ों की शुद्धता और गुणवत्ता

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071876
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1952
Views Last 30 days : 4911
Total views : 94483
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.