Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विवाद के बीच बैज ने सिंहदेव के पैर छुए, VIDEO:भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता: PCC चीफ की जिम्मेदारी देना हाईकमान का फैसला
Breaking News

विवाद के बीच बैज ने सिंहदेव के पैर छुए, VIDEO:भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता: PCC चीफ की जिम्मेदारी देना हाईकमान का फैसला

By adminMay 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 101779632339 1779632830
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 101779632339 1779632830
छत्तीसगढ़ PCC चीफ और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच विवाद के बाद बैज सिंहदेव के पैर छूते दिखे। 24 मई को कोरबा के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में कई बड़े नेता पहुंचे थे, जहां बैज-सिंहदेव ने मुलाकात की और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर ठहाके लगाते दिखे। इसका वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बयानबाजी चल रही है। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिली तो वे प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार है। जब PCC चीफ दीपक बैज से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें, यहां युवाओं को मौका दें। इसी बीच भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई जिसमें उन्होंने कहा कि वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते। जानिए क्या है पूरा विवाद ? दरअसल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। वे छत्तीसगढ़ के लिए ही काम करेंगे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया था कि, बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। ‘मैं अभी भी सक्रिय हूं’ सिंहदेव ने यह भी कहा था कि, हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा था कि बड़े नेताओं की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, वे लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं। ‘प्रदेश में ही काम करना चाहता हूं’ टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी है। बैज खुद चुनाव हार चुके हैं- सिंहदेव सिंहदेव ने कहा कि बैज युवा नेता हैं और भविष्य में मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। लेकिन अगर बड़े नेताओं की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा। उन्होंने कहा कि मैं खुद चुनाव हारा हूं। बैज भी चुनाव हार चुके हैं, अपने जिले की सीटें भी कांग्रेस नहीं बचा पाई और लोकसभा चुनाव में भी हार मिली। साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भी दोबारा नहीं बना पाई। सिंहदेव ने कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन और लोगों को मजबूत करना है। भूपेश बघेल – मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने कहा कि, दीपक बैज पिछले साढ़े 3 साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं और संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। मैं इसमें अपनी बुद्धि नहीं लगाता। BJP बोली- कांग्रेस में अंतर्कलह प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है। सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव को कांग्रेस ने यूज किया। कांग्रेस यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है। नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। हम सब लोगों को निबटाने में भी उनका बड़ा योगदान था। इसका खामियाजा उन्ही को भुगतना पड़ा। नेताम ने सिंहदेव को सतर्क हो जाने की भी सलाह दी है। ………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सिंहदेव बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं: कहा- भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही, विष्णुदेव साय अच्छे आदमी, लेकिन सरकार फेल छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत में पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अलग चुनाव के लिए खुद के लिए बेहतर विकल्प बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलेगी तो प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं, भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी

May 25, 2026

बलरामपुर में सड़क हादसे में 4 मौतें:बाजार से लौटर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा

May 25, 2026

प्रगतिशील किसान:कोरिया के किसान ने किया 3 सीजन की फसलों का प्रबंधन, बढ़ी कमाई, धान के बाद गेहूं-सरसों और अब उड़द की खेती; सालभर बंपर पैदावार

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071882
Views Today : 68
Views Last 7 days : 1959
Views Last 30 days : 4918
Total views : 94490
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.