Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी
Breaking News

IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
69alkq 1779636187
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



69alkq 1779636187
रायपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर मोबाइल और ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के जरिए हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 45 हजार रुपए से अधिक नकदी और करीब 10 लाख रुपए कीमत की किया सेल्टोस कार जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचपेड़ी नाका निवासी सौरभ मुकीम, महावीर नगर निवासी करण पिंजानी, चांदनी चौक निवासी शेख आसिफ और रामेश्वर नगर खमतराई निवासी इमाम अहमद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही ID बेचने वालों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह शराब भट्ठी रोड स्थित अलौकिक धाम के पास खड़ी एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। कार की घेराबंदी कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कई महंगे मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म और एक्सचेंज ऐप्स के लिंक मिले। साथ ही आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, बेटिंग आईडी और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी मिले, जिनके स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया है। इन धाराओं के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन और ऑनलाइन सट्टा संचालन में इस्तेमाल की जा रही किया सेल्टोस कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चला रहे थे सट्टा जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से ALL Panel Exchange, Nasib 7777 (आईडी- 777rajU223), Golden Exchange, JMDBET, UNCLEBET9, GOLD24PRO, BIGEXCHANGE9 और OSHO777 जैसे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म और पैनल की जानकारी मिली है। इन्हीं प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा:पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिनों तक राहत नहीं

May 25, 2026

मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश

May 25, 2026

IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071886
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1966
Views Last 30 days : 4925
Total views : 94497
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.