Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Excise team attacked, officer taken hostage | आबकारी टीम पर हमला, अधिकारी को बनाया बंधक: कोरबा में मुखबिर और चालक की पिटाई, ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की – Korba News
Breaking News

Excise team attacked, officer taken hostage | आबकारी टीम पर हमला, अधिकारी को बनाया बंधक: कोरबा में मुखबिर और चालक की पिटाई, ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की – Korba News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 45 1766164799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम भैसमा के पहरीपारा में कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई।

.

आबकारी विभाग की टीम में अधिकारी नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में दो वर्दीधारी कर्मचारी, एक मुखबिर और एक चालक शामिल थे। गांव में कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों से विवाद शुरू हो गया और टीम ने वहां से निकलने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को लगभग ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने मुखबिर पताड़ी निवासी प्रमोद देवांगन और स्कॉर्पियो वाहन के चालक की भी जमकर पिटाई की।

e7f1ad82 1af2 4723 a459 637257a70160 1766160963244

टीम के बाकी सदस्य भागकर बचाई जान

टीम के बाकी सदस्य किसी तरह वहां से भागने में सफल रहे और उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। तत्काल 112 नंबर पर भी कॉल किया गया, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण 112 की टीम को वापस लौटना पड़ा।

बाद में उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। आबकारी विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उरगा थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर पर वसूली का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि मुखबिर प्रमोद देवांगन मुखबिरी के साथ-साथ लोगों से अवैध वसूली भी करता है, जिससे वे आक्रोशित थे। मारपीट की इस घटना में आबकारी विभाग के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है।

सीएसपी ने पुष्टि

आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि अधिकारियों को तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की कि आबकारी विभाग की ओर से मारपीट की शिकायत की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.