![]()
.
दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार के ऐतिहासिक निर्णय जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 और आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक थे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजीव पांडेय, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश साहू और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कौशिक ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से पहले भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लगते थे और राज्य सरकारें कभी भी मनमाने ढंग से कर लगाती थीं।
जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 में अब केवल दो स्लैब रहेंगे, आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य किया गया है और कई उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम किया गया है। इससे आम जनता और व्यापारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ये फैसले जनता की जेब में पैसा डालने और उनकी खरीद क्षमता बढ़ाने वाले हैं।
<
