![]()
.
बिजली कंपनी के सीएसपीडीसीएल द्वारा मारो में शुक्रवार को लगाया गया जन समस्या निवारण शिविर पूरी तरह फ्लॉप रहा।
शिविर की लोगों को जानकारी नहीं हो पाई और न ही इसका प्रचार प्रसार हो पाया। परिणाम स्वरूप यह शिविर सिर्फ खानापूर्ति बन कर रह गया। आसपास के ग्राम भिलौनी, झूलना, मनोधरपुर, भोपसरा, खेड़ा जुनवानी खुर्द, जेवरा, कवराकापा, नवागांव, ढनढनी, गोढीकला, धनौरा, गनियारी, रूसे, मेढकी, चमारी, बदनारा, संबलपुर, बोटेबोड़, करहीकापा, मेहना, पौसरी, भिखमपुर समेत लगभग 63 गांव को शामिल कर मारो को शिविर स्थल बनाया गया था। इसके बाद भी यहां लोग नहीं पहुचे।
जेई अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ शिविर स्थल पर मौजूद रहे। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर कंपनी ने बिजली समस्या व शिकायत निवारण शिविर लगाया था। लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। शिविर केवल कागजों में सिमट कर रह गया।
इस संबंध में जेई नांदघाट फारवी ने कहा कि शिविर में शिकायत संबंधित एक भी आवेदन नहीं मिला है। कुछ उपभोक्ता मौखिक रूप से अपनी समस्या बताएं हैं, जिसका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
<
