Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Election Commission issues notice to 1,33,000 voters | 1.33 लाख मतदाताओं को निर्वाचन आयोग का नोटिस: रायपुर में SIR प्रक्रिया के तहत नो-मैपिंग वोटर्स को जारी किया गया – Raipur News
Breaking News

Election Commission issues notice to 1,33,000 voters | 1.33 लाख मतदाताओं को निर्वाचन आयोग का नोटिस: रायपुर में SIR प्रक्रिया के तहत नो-मैपिंग वोटर्स को जारी किया गया – Raipur News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
origorigec1604750720172212364517224932361743552751 1767146284
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



origorigec1604750720172212364517224932361743552751 1767146284

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रायपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत नो-मैपिंग (कैटेगरी-सी) मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

.

जिले की सात विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 33 हजार 053 मतदाताओं की पहचान की गई है। इन सभी मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में पेश करने का रिक्वेस्ट किया गया है।

विधानसभा वार नो-मैपिंग मतदाताओं की संख्या

  • धरसींवा (47) – 8,896
  • रायपुर ग्रामीण (48) – 39,835
  • रायपुर नगर पश्चिम (49) – 46,675
  • रायपुर नगर उत्तर (50) – 17,416
  • रायपुर नगर दक्षिण (51) – 12,495
  • आरंग (52) – 3,531
  • अभनपुर (53) – 4,205

अब तक 3,570 मतदाताओं को नोटिस तामील

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) की ओर से 30 दिसंबर 2025 तक 3,570 मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, 3 जनवरी 2026 से 116 अधिकारी जारी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करेंगे। संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा नाम कटे

छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) जमा किए गए थे। सर्वे के बाद 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

नाम हटने के प्रमुख कारण

  • 6,42,234 मतदाता – मृत्यु
  • 19,13,540 मतदाता – शिफ्टेड या अनुपस्थित
  • 1,79,043 मतदाता – एक से अधिक स्थानों पर दर्ज

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कहां देखें

  • ऑनलाइन: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर
  • ऑफलाइन: संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर

जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस देकर दोबारा नाम जुड़वाने का मौका दिया जाएगा।

दावे-आपत्तियों की तारीखें तय

  • दावे और आपत्तियां: 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026
  • सुनवाई और वेरिफिकेशन: 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026
  • अंतिम वोटर लिस्ट जारी: 21 फरवरी 2026



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.