![]()
यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में बुजुर्ग महिला की जादू टोना के आरोप लगाकर दूसरी महिला ने पिटाई कर दी है। आरोपी महिला ने बुजुर्ग महिला को लात-घुसों से मारा। फिर उठाकर पटक दिया। इससे महिला घायल हो गई। आसपास मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। यह पूरा मामला आ
.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 61 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसे बताया कि वह आरंग इलाके के एक गांव की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रूपलाल वर्मा और उसकी पत्नी साधना वर्मा रहते हैं। 29 सितंबर की शाम को वह घर के पास बैठी हुई थी। तभी साधना ने जादू-टोना करती है कहकर विवाद शुरू कर दिया। वह गंदी गाली गलौज करने लगी।
बुजुर्ग का मंगलसूत्र टूट गया
जब पीड़िता ने साधना को गाली देने से मना किया। तो आरोपी महिला मारपीट करने लगी। इस मारपीट में बुजुर्ग महिला के गले में पहना मंगलसूत्र टूट गया। महिला की पटक कर पिटाई की गई। मोहल्ले वालों ने जब विवाद को देखा तो उन्होंने बीच बचाव कर शांत कराया। फिलहाल इस मामले में आरंग थाना में शिकायत के बाद FIR दर्ज हो गई है।
<
