बलरामपुर में जनपद कार्यालय के सामने एक निर्माणाधीन मकान में एक वृद्ध का शव मिला है। 30 अक्टूबर को मिले शव की पहचान नगर पालिका क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय रघुवीर टोप्पो के रूप में हुई है।
.
परिजनों के अनुसार, रघुवीर टोप्पो 29 अक्टूबर की दोपहर लगभग 12 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
<
