Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elder brother’s throat strangled with mobile charger wire | बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला: सरगुजा में खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों में हुआ था विवाद, हिरासत में आरोपी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Elder brother’s throat strangled with mobile charger wire | बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला: सरगुजा में खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों में हुआ था विवाद, हिरासत में आरोपी – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 171215fafb5215 1 1760528704
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

सरगुजा जिले खड़ादोरना गांव में बीती रात खाना बनाने के विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शव रात भर घर में पड़ा रहा। घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिली। मामला सीतापुर थाना क्

.

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा दोरना में एक युवक अमोश लकड़ा (22 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की जानकारी बुधवार सुबह पुलिस को मिली। सूचना पर सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक के पिता रामचरण लकड़ा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके छोटे बेटे नीलेश लकड़ा ने चार्जर केबल से बड़े बेटे अमोश की गला दबाकर हत्या कर दी है। पिता द्वारा संदिग्ध बयान देने से उसपर भी हत्या में शामिल होने का शक है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

फारेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे, छोटा भाई हिरासत में घटना की सूचना पर सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी भी घटना स्थल पर पहुंचे। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

फारेंसिक जांच में युवक की गर्दन पर काले धब्बे और निशान मिले हैं, जिससे उसकी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

खाना बनाने को लेकर दोनों भाईयों में हुआ विवाद थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक अमोश और उसका भाई नीलेश लकड़ा दोनों अपने पिता के साथ रहते थे। मां की पहले मौत हो चुकी थी। बीती रात दोनों भाइयों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद छोटे भाई ने मोबाइल चार्जर के तार से बड़े भाई का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नीलेश लकड़ा (19 वर्ष) को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074018
Views Today : 1873
Views Last 7 days : 3446
Views Last 30 days : 8111
Total views : 99910
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.